रिंकल की समस्या से छुटकारा दिलाए अंडे से बना ये फेस पैक, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 10, 2023, 07:33 PM IST

बढ़ती उम्र के साथ रिंकल की समस्या होना एक आम बात है। लेकिन उम्र से पहले चेहरे पर झुर्रियों का होना चिंता का विषय है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। इन दिनों वर्कप्रेशर और स्ट्रेस की वजह से उम्र से पहले ही लोगों के चेहरे पर रिंकल हो रहे हैं। रिंकल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं।

Skin care Tips: बढ़ती उम्र के साथ रिंकल की समस्या होना एक आम बात है। लेकिन उम्र से पहले चेहरे पर झुर्रियों का होना चिंता का विषय है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती है। इन दिनों वर्कप्रेशर और स्ट्रेस की वजह से उम्र से पहले ही लोगों के चेहरे पर रिंकल हो रहे हैं। रिंकल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि रिंकल की समस्या को दूर करने के लिए अंडा फेस पैक बेहद कारगर साबित होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अंडा कोलेजन बूस्ट करने का काम करता है। इसी कड़ी में आज हम आपको अंडा फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

Untitled design

स्किन के लिए अंडा फेस पैक (Source: istock)

अंडे का फेस पैक कैसे बनाये-How do you use egg for wrinkles

अंडा फेस पैक तैयार करने के लिए 1 अंडा लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। अब इसमें 1 चम्मच नींबू का जूस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। फिर 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

झुर्रियों के लिए अंडे का फेस पैक लगाने के फायदे-Egg face mask for wrinkles benefits

स्किन को रखे हाइड्रेट

इस फेस पैक के इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेट होती है और साथ ही झुर्रियों की समस्या भी दूर होती है। चेहरे पर रिंकल्स आने का मुख्य कारण है पानी की कमी। पानी की कमी की वजह से चेहरे पानी की कमी से चेहरा अंदर से ड्राई होकर फटने लगता है। इसी वजह से चेहरे पर रिंकल होने लगते हैं।

End of Feed