भीषण गर्मी में सूखने लगे पौधे? Heatwave में Plants को बचाने के आसान तरीके

गर्मी का मौसम सिर्फ इंसानों को ही नहीं बल्कि पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचाता है। भीषण गर्मी में चलने वाली हीट वेव से पौधों की हालत खराब होने लगी है, तो आपको इन्हें बचाने के कुछ आसान उपाय करने चाहिए।

Heatwave Plants Care Tips: गर्मियों का मौसम आते ही इंसानों के साथ-साथ पौधों की भी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। खासकर जब तापमान लगातार 45 डिग्री के आसपास पहुंचे और हीटवेव चलने लगे, तब घर की बालकनी, छत या गार्डन में लगे पौधे तेजी से सूखने लगते हैं। इस इस मौसम में पौधों की पत्तियां पीली पड़ना, मिट्टी का जल्दी सूख जाना और फूलों का मुरझाना इस बात का संकेत है कि पौधे गर्मी से परेशान हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी और सही देखभाल से आप अपने पौधों को तेज धूप और लू से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स (Summer Gardening Tips) जो गर्मी से आपको पौधों को बचा सकते हैं।

Heatwave Plants Care Tips

गर्मी में पौधों को कैसे बचाएं

तय करें पानी देने का समय

हीटवेव के दौरान पौधों को पानी देने का समय जरूर फिक्स करना चाहिए। इन दिनों में सबसे बड़ी गलती दोपहर में पौधों को पानी देना होती है। तेज धूप में पानी जल्दी भाप बनकर उड़ जाता है और पौधों की जड़ों तक नमी नहीं पहुंच पाती है। इसलिए ज्यादा गर्मी में पौधों में पानी हमेशा सुबह जल्दी या शाम को सूर्यास्त के बाद दें। इससे मिट्टी लंबे समय तक नम बनी रहती है और पौधे मुरझाते नहीं है।

End of Feed