Easy Bakrid Mehndi Designs: बकरीद के मौके पर इन सुंदर और सिंपल मेहंदी डिजाइन से बढ़ाएं हाथों की सुंदरता, देखें ईद स्पेशल Mehndi Design Photo

Easy, Simple, Quick And Trendy Bakrid Mehndi Designs 2025: आज बकरीद का त्योहार देशभर में धूम धाम के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास दिन पर घर में इतनी सारी तैयारियां चलती हैं कि महिलाओं को खुद तैयार होने का समय भी कम मिलता है। ऐसे में मेहंदी लगाने के लिए भी मुश्किल से समय निकालना पड़ता है। अगर आपको ईद के दिन सिंपल और आसान सी मेहंदी लगानी है, साथ ही सुंदर और क्लासी भी दिखना है तो आप यहां से कुछ चुनिंदा और खूबसूरत डिजाइन्स देख सकते हैं।

Easy, Simple, Quick And Trendy Bakrid Mehndi Designs 2025: देशभर में आज ईद-अल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। ये इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दिन घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। मेहमानों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में आज तो बकरीद की तैयारियां काफी तेजी में हो रही हैं। मुस्लिम महिलाएं इस त्योहार पर खूब सजती-संवरती हैं, लेकिन कुछ को मेहंदी लगाने का समय ही नहीं मिलता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, जिन्हें मेहंदी लगाने का वक्त कम मिल रहा है तो आप यहां से ईद स्पेशल सिंपल, आसान और झटपट लगने वाली मेहंदी के एक से बढ़कर एक डिजाइन्स देख सकते हैं।

easy and simple mehndi designs for eid 2025

गोली टिक्की मेहंदी के ये सिंपल डिजाइन आपके गोरे-गोरे हाथों की शोभा बढ़ाएंगे।

ईद पर हाथों में चांद वाली मेहंदी तो होनी ही चाहिए। चांद मेहंदी का ये सिंपल और बेहद खूबसूरत डिजाइन है, जिसे आप फ्रंट हैंड पर लगा सकते हैँ।

अगर आपको जाल मेहंदी पसंद आती है तो आप इस तरह के आसान डिजाइन को देख सकती हैं।

इन दिनों फिंगर वाली मेहंदी का खूब ट्रेंड चला है। आप इस डिजाइन को अपने उल्टे हाथ पर रचा सकती हैं।

अगर आपको सिंपल तरीके से ही भरे-भरे हाथ चाहिए तो ये डिजाइन बस आपके लिए ही है।

फ्लोरल डिजाइन भला किसे पसंद नहीं आते हैं। फूलों वाली ये मेहंदी आपके हाथों में बेहद खूबसूरत लगेगी। ये डिजाइन जल्दी बन भी जाते हैं।

End Article
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, ज...

End of Feed