Dual Income No Kids in Hindi: जनसंख्या वृद्धि पर काबू पाने के लिए भारत में एक नारा खूब पॉपुलर हुआ था - हम दो हमारे दो। मतलब हम दो और हमारे दो बच्चे। धीरे-धीरे ये नारा बदलता गया। ज्यादातर मानने लगे कि हम दो हमारा एक। वहीं अब ऐसे कपल्स की तादाद बढ़ रही है जो इस लाइफस्टाइल में यकीन करता है कि हम दो हमारा एक भी नहीं। ऐसे कपल्स को इंटरनेट की दुनिया में DINK Couples कहा जा रहा है।
शादी और अच्छी कमाई का बाद भी बच्चे क्यों नहीं करना चाहते कपल्स?
कौन होते हैं DINK Couples?
आज ऐसे कपल्स की तादाद बहुत ज्यादा बढ़ रही है जो शादी के बाद बच्चा नहीं करना चाहते हैं। ऐसे कपल्स में 99 प्रतिशत ऐसे हैं जो दोनों कमाते हैं। इन कपल्स का फोकस अच्छे पैसे कमाना और मौज मस्ती भरी जिंदगी जीने पर होता है। ऐसे कपल्स को DINK कहा जाता है। DINK का मतलब है- डुअल इनकम नो किड्स (Dual Income No Kids)।
बच्चा क्यों नहीं करना चाहते DINK?
Who are Dink Couples (Photo- Pexels)
डिंक कपल्स कमाते तो अच्छा हैं लेकिन वो पैसे खुद की खुशी, घूमने फिरने और अच्छी लाइफस्टाइल पर खर्च करते हैं। इन्हें लगता है कि खुशहाल जिंदगी के लिए बच्चे जरूरी नहीं हैं। जीवन में किसी तीसरे इंसान की जिम्मेदारी नहीं है तो आप ज्यादा खुश रह सकते हैं।
डिंक लाइफस्टाइल के नुकसान
भारत में DINK Couples समजा से कटा हुआ महसूस करते हैं। दरअसल यहां बच्चा ना करने वाले कपल्स, खासतौर पर महिलाओं, को आज भी कई तरह के ताने झेलने पड़ते हैं। इसके अलावा एक समय के बाद बच्चे की कमी उन्हें अकेलेपन और अवसाद से भी घेर सकती है।
डिंक लाइफस्टाइल में इन बातों का रखें ध्यान
ऐसी जीवनशैली अपनाने के बाद अंधाधुन खर्च करने से बचें। बच्चों की जिम्मेदारी ना होने का मतलब ये नहीं है कि आप सिर्फ पैसे खर्च करने में ही लगे हैं। समय-समय पर ये आंकलन जरूर करें कि जो आपने फैसला लिया है वो सही है ना।
