चेहरे के रोम छिद्र बन न जाए पिंपल का कारण, Open Pores को छोटा करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 19, 2025, 11:01 AM IST

ओपन पोर्स की वजह से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। इनमें मुंहासों का निकलना सबसे आम है। कई बार रोम छिद्र काफी बड़े हो जाते हैं जो देखने में खुरदुरे लगते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप रोम छिद्र को छोटा कर सकते हैं।

रोम छिद्र हमारी त्वचा पर मौजूद छोटे-छोटे छेद होते हैं, जो मारी त्वचा को "सांस" लेने में सक्षम बनाते हैं। हर रोम छिद्र में एक हेयर फॉलिकल और सेबेशियस ग्लैंड्स होते हैं। ये ग्रंथियां सीबम नामक एक नेचुरल ऑयल का उत्पादन करती हैं, जो त्वचा को ड्राईनेस से बचाने का काम करती है और स्किन को हाइड्रेटेड रखता है। रोम छिद्र इसी सीबम और पसीने को त्वचा से बाहर निकालते हैं। लेकिन कई बार ये रोम छिद्र बड़े हो जाते हैं जिसकी वजह से चेहरे पर गढ्ढे नज़र आने लगते हैं। इन ओपन पोर्स के कारण त्वचा खुरदुरी लगती है। ऐसे में इन रोम छिद्रों को कम करना बेहद जरूरी होता है। यहां हम कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप रोम छिद्र को कम कर सकते हैं।

रोम छिद्र को कम करने के आसान टिप्स (Photo: istock)

रोम छिद्र को कम करने के आसान टिप्स (Photo: istock)

रोम छिद्र को कम करने के आसान टिप्स

क्लींजिंग

अपने चेहरे को दिन में दो बार, सुबह और शाम, एक हल्के क्लींजर से धोएं। यह रोमछिद्रों को बंद करने वाले गंदगी, तेल और मेकअप को हटाने में मदद करेगा। इसके लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, क्योंकि बहुत ज्यादा गर्म पानी त्वचा को बेजान बना सकता है। वहीं बहुत ठंडा पानी रोमछिद्रों को पूरी तरह से साफ नहीं करेगा।

End of Feed