क्या सच में बर्फ के इस्तेमाल से गायब हो जाते हैं डार्क सर्कल्स? कितनी है इस वायरल नुस्खे में सच्चाई, यहां जानें

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 8, 2025, 03:04 PM IST

डार्क सर्कल्स एक आम समस्या है जो कई कारणों से हो सकती है। ये आपको उम्रदराज दिखा सकते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं, जिसमें आइस क्यूब्स का इस्तेमाल भी ट्रेंड में है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या आइस क्यूब्स डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक है।

डार्क सर्कल्स यानी आंखों के नीचे के काले घेरे, इस समस्या से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। नींद की कमी, थकान, खराब खान-पान और हमेशा मोबाइल-लैपटॉप के इस्तेमाल की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं। डार्क सर्कल्स आपके चेहरे की सुंरता को बिगाड़ देती है। अगर शुरुआती दिनों में ही इसकी देखभाल न की जाए तो ये समस्या काफी बढ़ जाती है। डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं, कुछ लोग आंखों के काले घेरों को कम करने के लिए आइस क्यूब्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या सच में आइस क्यूब्स के इस्तेमाल से आंखों के नीचे के काले घेरे कम होते हैं।

क्या सच में बर्फ के इस्तेमाल से गायब हो जाते हैं डार्क सर्कल्स? (Image Source: istock)

क्या सच में बर्फ के इस्तेमाल से गायब हो जाते हैं डार्क सर्कल्स? (Image Source: istock)

आइस क्यूब्स कितना है कारगर

आइस क्यूब्स काले घेरों को पूरी तरह से खत्म नहीं करते, लेकिन इसे कम करने में कारगर साबित होते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आइस क्यूब्स की ठंडक ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। काले घेरे अक्सर आंखों के नीचे ब्लड के जमने या सूजन के कारण होते हैं। ब्लड वेसेल्स के सिकुड़ने से ब्लड का फ्लो कम होता है, जिससे सूजन और कालेपन में कमी आती है।

End of Feed