सर्दियों में बालों को लंबा और घना करता है यह देसी हेयर ऑयल, नोट कर लें बनाने और लगाने का तरीका

इस तेल को हमेशा कम मात्रा में बनाएं और बोतल में पानी न जाने दें। अगर तेल की गंध या रंग बदल जाए तो उसे इस्तेमाल न करें।

सर्दियों में ठंडी हवाओं और कम नमी का असर सिर्फ त्वचा पर ही नहीं, बालों पर भी दिखाई देता है। स्कैल्प रूखा होने लगता है, बालों में फ्रिजीनेस बढ़ जाती है और दोमुंहे बालों की समस्या भी परेशान कर सकती है। ऐसे में बालों की देखभाल के लिए पुराने जमाने की चंपी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। खास बात यह है कि इसके लिए महंगे हेयर ट्रीटमेंट या बाजार के महंगे प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं। घर में मौजूद कुछ देसी चीजों से आप पोषण देने वाला हेयर ऑयल तैयार कर सकते हैं।

DIY Hair Oil

सर्दियों में बालों को लंबा और घना करता है यह देसी हेयर ऑयल, नोट कर लें बनाने और लगाने का तरीका (Photo: iStock)

हेयर ऑयल बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

इस तेल को बनाने के लिए आपको एक कप नारियल तेल, दो चम्मच कैस्टर ऑयल, दो चम्मच सूखा आंवला, एक चम्मच मेथी दाना, 10 से 12 ताजे करी पत्ते और एक छोटा चम्मच कलौंजी चाहिए।

End of Feed