Diwali Rangoli Designs 2022 Images, Pics, Photos: दिवाली का त्यौहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। दीपोत्सव से पहले लोग अपने घरों को साफ करते हैं और दिवाली पर अपने घर के बाहर और अंदर रंगोली बनाते हैं। रंगोली बनाने की परंपरा भारत में बरसों से चली आ रही है जिसका आध्यात्मिक महत्व भी है। माना जाता है कि दिवाली पर कमल के डिजाइन वाली रंगोली बनाना बहुत शुभ है। दिवाली पर घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना लाभदायक माना जाता है। रंगोली में गुलाबी, नारंगी, लाल, पीला और हरे रंग का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। कहा जाता है कि यह रंग सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। लोग दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की डिजाइन वाली रंगोली भी बनाते हैं। ऐसे में यहां देखें खूबसूरत रंगोली डिजाइंस।
Diwali 2022 Rangoli Designs And Ideas
लक्ष्मी और गणेश डिजाइन
दिवाली पर लोग अक्सर अपने घर को रंगोली बनाकर सजाते हैं। माना जाता है कि रंगोली बनाना शुभ होता है क्योंकि इसके रंगों से घर में सकारात्मकता आती है। दिवाली पर आप अपने घर के बाहर, गेस्ट रूम, हॉल और पूजा घर में रंगोली बना सकते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के डिजाइन वाली रंगोली भी बनाई जाती है। दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की रंगोली बनाकर आप उनके साइड में फ्लोरल डिजाइन भी बना सकते हैं।
मोर डिजाइन
दिवाली पर मोर डिजाइन बनाने का क्रेज भी लोगों में देखा जाता है। यह डिजाइन देखने में बहुत खूबसूरत और बनाने में सिंपल होते हैं। आप इस डिजाइन को अपने गेस्ट रूम में बना सकते हैं। अगर आप रंगोली बना रहे हैं तो काले रंग का इस्तेमाल ना करें। माना जाता है कि काले रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि यह अशुभ होता है। आप अपनी रंगोली की खूबसूरती बढ़ाने के लिए दीपक का इस्तेमाल करें।
