Exclusive: दिवाली शॉपिंग की हर समस्या का समाधान दिल्ली हाट का दिवाली मेला, 10 रुपए से 10 हजार रुपए तक ये चीजें उपलब्ध

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 04:35 PM IST

Delhi Haat Diwali Mela: दिवाली की शॉपिंग एक ऐसा काम है जो अंत तक भी कम लगता है। हमेशा ये महसूस होता है कि कुछ कमी रह गई है। हम आपको एक ऐसी जगह के दिवाली मेला के बारे में बता रहे हैं जो शायद आपकी इस शिकायत को दूर कर देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिवाली की अधूरी शॉपिंग को पूरा करने का शानदार मौका।
  • दिल्ली हाट के इस मेले के अंदर हर समस्या का समाधान।
  • 10 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक की चीज है उपलब्ध।

Delhi Haat Diwali Mela 2022: हर घर में दिवाली की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। लोगों ने घरों को सजाना शुरू कर दिया है। घर के एक-एक कोने की साज सज्जा पर ध्यान दिया जा रहा है। दिवाली को बस तीन दिन रह गए हैं। लेकिन इन सब बातों के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दफ्तर और दूसरी व्यस्तताओं की वजह से दिवाली की तैयारी नहीं कर पाए हैं। कुछ लोगों की शॉपिंग आधी-अधूरी रह गई है। ऐसे तमाम लोगों की परेशानी हम आज दूर करेंगे। हम उन्हें आज दिल्ली के एक ऐसे दिवाली बाजार के बारे में बताएंगे जहां उनकी दिवाली को लेकर तमाम जरूरतों का समाधान मौजूद है। अब चाहे वो घर की सजावट का सामान हो, या किचन से जुड़ी कोई चीज, बच्चों के खिलौने या दिलकश दीया, दिवाली पर ओढ़ने के लिए सुंदर जयपुरी चुन्नी या फिर शानदार पैच वर्क वाली चादर। वो भी बाजार की भीड़भाड़ से दूर।

Delhi-Haat-Diwali-Mela

Delhi Haat Diwali Mela

राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुके कारीगरों का मेला

End of Feed