Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने खोल दिया टेंशन फ्री रहने का सीक्रेट, बस आज से शुरू कर दें ये काम

दिलजीत दोसांझ अपने खास अंदाज के साथ सोशल मीडिया पर उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए स्वस्थ भोजन को तनाव से मुक्ति का जरिया बताया।

Diljit Dosanjh: अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो शेयर कर प्रशंसकों को हेल्दी भोजन का फायदा बताया। दोसांझ की मानें तो टेंशन फ्री रहने का सीक्रेट भी इसमें छुपा है! दिलजीत दोसांझ अपने खास अंदाज के साथ सोशल मीडिया पर उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए स्वस्थ भोजन को तनाव से मुक्ति का जरिया बताया। शेयर किए गए वीडियो में दिलजीत किसी होटल के रसोई में कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी खाना बनाते नजर आए। वीडियो के साथ उन्होंने अपने हालिया रिलीज गाने ‘टेंशन मित्रा नु है नी' को भी जोड़ा।

Diljit

Photo Source: Diljit Dosanjh Instagram

दिलजीत फिल्म 'पंजाब 95' रिलीज के लिए तैयार है। जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित फिल्म का ट्रेलर हाल ही में निर्माताओं ने जारी किया था। फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, जो कि आगे बढ़ चुकी है। दिलजीत दोसांझ ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पंजाब 95’ का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था। उन्होंने कुल चार तस्वीरों को प्रशंसकों के सामने रखा था। शेयर की गई चार तस्वीरों में से पहली में दोसांझ जेल में कैद घायलावस्था में नजर आए। दूसरी तस्वीर में उनके हाथ में अखबार है और वह विचार करते दिखाई दिए। तीसरी तस्वीर में दोसांझ जलती चिता के पास खड़े हैं, जहां आग की ऊंची लपटें उठ रही हैं। चौथी और अंतिम तस्वीर में दोसांझ हाथ में पकड़े पन्नों को पढ़ते नजर आए।

End of Feed