Diljit Dosanjh Net Worth: फरारी, ऑडी, मर्सिडीज जैसी कारों के मालिक हैं दिलजीत दोसांझ, 150 करोड़ रुपये है नेट वर्थ

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 6, 2023, 06:41 AM IST

Diljit Dosanjh Net Worth: जाने माने पंजाबी स‍िंगर और एक्‍टर दिलजीत दोसांझ का आज जन्‍मदिन है। 6 जनवरी 1984 को उनका जन्‍म हुआ था। दिलजीत ने लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। उनके जन्मदिन के अवसर पर जानें उनकी नेट वर्थ, प्रॉपर्टी और वार्षिक कमाई।

Diljit Dosanjh Net Worth: जाने माने पंजाबी स‍िंगर और एक्‍टर दिलजीत दोसांझ का आज जन्‍मदिन है। 6 जनवरी 1984 को उनका जन्‍म हुआ था। दिलजीत ने पंजाबी इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में बेहद कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। सिंगर, एक्‍टर के साथ साथ वह बहुत शानदार कॉमेडियन भी हैं। उनकी पहली पंजाबी फिल्म थी द लायन ऑफ पंजाब थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई लेकिन फिल्म के एक गाने ‘लक 28 कुड़ी दा’ बहुत सफल रहा। ब्लॉकबस्टर पंजाबी फिल्म ‘जट एंड जूलिएट’ के भाग 1 और 2 , ‘पंजाब 1984’, ‘जिने मेरा दिल लुटेया’, ‘डिस्को सिंह’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से उन्‍हें लोकप्रियता मिली।

Diljit Dosanjh Net Worth: फरारी, ऑडी, मर्सिडीज जैसी कारों के मालिक हैं दिलजीत दोसांझ, 150 करोड़ रुपये है नेट वर्थ

'उड़ता पंजाब' में अहम भूमिका द्वारा दिलजीत ने बॉलीवुड में कदम रखा था और अक्षय कुमार के साथ फ‍िल्‍म गुड न्‍यूज में उन्‍होंने अपनी अदाकारी और कॉमेडी से दर्शकों को जबरदस्‍त तरीके से प्रभावित किया। सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांज ने पंजाबी और हिंदी दोनों ही इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज वह पंजाबी सिनेमा में सबसे अधिक फीस लेने वाले स्टार्स में से एक हैं।

End of Feed