गर्मी में हेल्दी और शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए ये नाश्ते हैं बेस्ट, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे

Diabetes Friendly Ayurvedic Breakfast: गर्मियों में डायबिटीज कंट्रोल रखना मुश्किल हो सकता है, लेकिन सही नाश्ता आपकी मदद कर सकता है। जानिए ऐसे 5 आयुर्वेदिक ब्रेकफास्ट जो गर्मियों में शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं।

Diabetes Friendly Ayurvedic Breakfast: डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह का नाश्ता सबसे अहम होता है, लेकिन यहीं पर सबसे ज्यादा गलती भी हो जाती है। आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ इंफ्लुएंसर डॉ. दीक्षा भावसार के अनुसार सुबह का समय ऐसा होता है जब हमारी पाचन अग्नि (मेटाबॉलिज्म) धीरे-धीरे एक्टिव होती है, ना कि अपने पीक पर होती है। ऐसे में भारी या ज्यादा ऑयली नाश्ता करने से शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है। इसलिए सुबह हल्का, गर्म और ताजा बना खाना ही सबसे सही माना जाता है। सही नाश्ता (diabetes breakfast) न सिर्फ दिनभर की एनर्जी बनाए रखता है, बल्कि इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने और शुगर स्पाइक्स से बचाने में भी मदद करता है। खासकर गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाले और आसानी से पचने वाले नाश्ते चुनना और भी जरूरी हो जाता है।

Diabetes Friendly Ayurvedic Breakfast For Summer

आयुर्वेद के अनुसार गर्मियों में शुगर के मरीजों के लिए सबसे अच्छे नाश्ते के विकल्प

जौ (Barley) वेजिटेबल दलिया से मेटाबॉलिज्म रहेगा एक्टिव

डॉ. दीक्षा भावसार बताती हैं कि जौ यानी यव एक ऐसा अनाज है जो शरीर में फैट और शुगर लोड को कम करने में मदद करता है। इसका दलिया हल्का और सूखा गुण वाला होता है, जो कफ को संतुलित करता है। गर्मियों में इसे लौकी, गाजर और बीन्स जैसी सब्जियों के साथ बनाकर खाने से पाचन बेहतर होता है और शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

End of Feed