प्रेगनेंसी में दीपिका पादुकोण को हुई इस साउथ इंडियन डिश की क्रेविंग, हर तरफ है ट्रेंडी, लाजवाब स्वाद के लिए खाएं

दीपिका पादुकोण अपने दूसरे बेबी के साथ प्रेगनेंट हैं और हाल ही में पति और ससुर के साथ खास वायरल साउथ इंडियन रेस्टोरेंट पहुंची थीं। जहां उन्होने ट्रेंडी बेन्ने डोसा सा स्वाद चखा होगा। देखें बेन्ने डोसा प्लेन डोसा अंतर।

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं की फूड क्रेविंग अक्सर चर्चा में रहती है। इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी अपनी पसंदीदा डिश को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में दीपिका अपने पति रणवीर सिंह और ससुर के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित मशहूर बेन्ने रेस्टोरेंट में लंच के लिए पहुंचीं। वैसे तो वह इन दिनों कम ही पब्लिक जगहों पर नजर आती हैं, लेकिन इस विजिट ने फूड लवर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दीपिका पहले भी कई बार बता चुकी हैं कि उन्हें साउथ इंडियन खाना बेहद पसंद है। रसम-चावल से लेकर इडली और डोसा तक, उनकी पसंदीदा डिशेज की लिस्ट में शामिल हैं।

Deepika Padukone Craves for benne dosa during pregnancy

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - Jagannath Rath Yatra Special: पोड़ो पीठा की आसान रेसिपी

End of Feed