लाइफस्टाइल

सास के बनाएं तेल से बालों में चंपी करती हैं Katrina Kaif, काली-घनी जुल्फों का ये है राज, बस 3 चीजें होती हैं यूज

कैटरीना कैफ के घने और चमकदार बालों के पीछे उनकी सास वीणा का बनाया घरेलू तेल है। 3 चीजों से तैयार यह तेल हेयर केयर के लिए बेस्ट हो सकता है। देखें आप इसे घर पर कैसे बना सकते हैं।

Image

Katrina Kaif Homemade Hair oil

बॉलीवुड अभिनेत्री Katrina Kaif के लंबे, घने और चमकदार बाल अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं। 42 की उम्र में कैटरीना के बाल बहुत ही ज्यादा लंबे और घने हैं। ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उनके बाल इतने हेल्दी कैसे रहते हैं। मीडिया इंटरव्यू और चर्चाओं में यह बात सामने आ चुकी है कि कैटरीना अपनी सास वीणा कौशल के बनाए खास घरेलू हेयर ऑयल से सिर की मालिश करना पसंद करती हैं। इस तेल को तैयार करने में प्याज, आंवला और एवोकाडो जैसी तीन पोषक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।

ये सभी सामग्री लंबे समय से बालों की देखभाल के घरेलू नुस्खों में काफी पॉपुलर रही हैं। हालांकि इसमें ये भी समझना जरूरी है कि, हर व्यक्ति के बालों की जरूरत अलग होती है, लेकिन नियमित देखभाल, संतुलित खानपान और सही हेयर केयर रूटीन बालों को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। अगर आप भी अपने बालों का हाल दुरुस्त करना चाहते हैं। तो आपके लिए ये वाला देसी और रामबाण तेल यूज करना बेस्ट हो सकता है।

होममेड हेयर ऑयल कैसे बनाएं

देसी चीजों से मिलकर बना हुआ कैटरीना कैफ का ये हेयर ऑयल, आप भी घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए प्याज, आंवला और एवोकाडो का इस्तेमाल किया जाता है। ये तीनों ही चीजें बालों की ग्रोथ और हेल्थ के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। इस तेल को बनाने के लिए प्याज का रस, तेल, आंवले का रस और मैश्ड एवोकाडो यूज किया जाता है।

बालों के लिए प्याज है रामबाण

प्याज में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों की जड़ों की देखभाल में मदद कर सकते हैं। कई लोग इसे बाल झड़ने की समस्या में घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इसका असर हर व्यक्ति के लिए अलग सा हो सकता है।

आंवला से आती है चमक

आंवला लंबे समय से आयुर्वेदिक हेयर केयर का हिस्सा रहा है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार माने जाते हैं। इससे बालों की प्राकृतिक चमक बनाए रखने में भी सहायता मिल सकती है।

एवोकाडो से बाल स्मूद होते हैं

एवोकाडो में हेल्दी फैट और विटामिन पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे ड्राई और रूखे बालों के लिए अच्छा माना जाता है। यह बालों को मुलायम महसूस कराने में मदद कर सकता है। अगर आप अपने बालों को स्मूद बनाए रखना चाहते हैं। तो बालों में एवोकाडो यूज कर सकते हैं।

हालांकि ये भी समझना जरूरी है कि, बालों की अच्छी सेहत केवल किसी एक तेल पर निर्भर नहीं करती। भरपूर मात्रा में नींद, पौष्टिक भोजन, तनाव को कम करना और सही हेयर केयर रूटीन अपनाना भी उतना ही जरूरी है। कैटरीना कैफ ही नहीं कई सेलेब्स अपने बालों में नेचुरल घर का बना हुआ तेल अप्लाई करना पसंद करते हैं। लेकिन इसके साथ बाकि चीजें भी बैलेंस करनी है और यदि फिर भी बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हों या स्कैल्प से जुड़ी कोई समस्या हो। तो हेयर एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर रहता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article