फैमिली फोटो में दीपिका पादुकोण ने पहना इतना खूबसूरत सूट, कितनी है इसकी कीमत, दोनों बेटियों और रणवीर के साथ मैचिंग लुक ने जीता दिल

Deepika Padukone Suit Price: दीपिका पादुकोण ने बेटियों दुआ और देवी के साथ फैमिली फोटो शेयर की है। इसी के साथ उनका सूट लुक वायरल हो गया है। जानें इसका डिजाइन, कीमत और साथ में रणवीर सिंह का लुक।

Deepika Padukone Suit Price: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की नई फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस तस्वीर में उनकी दोनों बेटियां दुआ और देवी भी नजर आ रही हैं। परिवार ने खास मौके पर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के ब्रांड House of Masaba के कपड़े पहने। हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान दीपिका के खूबसूरत एथनिक लुक ने खींचा है। उनका आइवरी और पीच कलर का कुर्ता सेट जितना खूबसूरत है, उसकी कीमत भी उतनी ही खास है।

deepika suit look price

कितनी है दीपिका पादुकोण के सूट की कीमत, किस फैब्रिक से बना है (AI Image)

दीपिका पादुकोण के सूट की कीमत कितनी है (Deepika Padukone Suit Price)

दीपिका पादुकोण ने इस खास मौके के लिए हाउस ऑफ मसाबा का 'नूर बन गए' (Noor Ban Gaye) कुर्ता सेट चुना। ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी कीमत 90,000 रुपये दर्ज है। यह तीन पीस का डिजाइनर सेट है, जिसमें कुर्ता, बॉटम और दुपट्टा शामिल हैं। ब्रैंड के सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है।

End of Feed