Cucumber Hair Mask: गर्मियों में बालों की समस्या दूर करे खीरा, ऐसे तैयार करें हेयर मास्क

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 25, 2023, 04:54 PM IST

गर्मियों के मौसम में स्किन के साथ साथ बालों से भी जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती है। तेज धूप, धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन की वजह से बाल बेजान और बिखरे से हो जाते हैं।

Cucumber Hair Mask: गर्मियों के मौसम में स्किन के साथ साथ बालों से भी जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती है। तेज धूप, धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन की वजह से बाल बेजान और बिखरे से हो जाते हैं। इस वजह से स्कैल्प ऑयली हो जाती है और डैंड्रफ का कारण बनती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के शैंपू और हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि कुछ समय फिर से बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। ऐसे में खीरे का मास्क इस्तेमाल कर आप बालों से जुड़ी समस्याएं दूर कर सकते हैं। प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, कार्ब्स, मैग्नीशियम, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खीरा बालों को कई फायदे पहुंचाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको खीरे का हेयर मास्क बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं और साथ ही आपको बताएंगे कि ये बालों को कैसे फायदा पहुंचाता है।

Cucumber Hair Mask

ऐसे तैयार करें खीरे का हेयर मास्क

खीरे और अंडे का मास्क

बालों को हेल्दी बनाने के लिए आप खीरा और अंडा से बना मास्क लगा सकते हैं। इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले खीरे का पेस्ट तैयार कर लें, अब इसमें जैतून का तेल और अंडा मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और 15-20 मिनट तक इसे लगा रहने दें। इसके बाद बालों को साफ पानी से धो लें।

End of Feed