LIVE

चॉकलेट डे आज, प्यार भरे विशज, कोट्स मैसेजेस, इमेजेस और फोटोज भेज सपनों की रानी को कहें हैप्पी चॉकलेट डे

चॉकलेट डे आज, प्यार भरे विशज, कोट्स मैसेजेस, इमेजेस और फोटोज भेज सपनों की रानी को कहें हैप्पी चॉकलेट डे
चॉकलेट डे आज, प्यार भरे विशज, कोट्स मैसेजेस, इमेजेस और फोटोज भेज सपनों की रानी को कहें हैप्पी चॉकलेट डे

आज वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे है, दो प्यार करने के वालों के लिए मोहब्बत का ये सप्ताह बेहद खास होता है। देवाधिदेव महादेव के भक्तों के लिए भी ये सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। महादेव के भक्त जिस समय का इंतजार पूरे साल करते हैं, वो घड़ी आ गई है, महाशिवरात्रि में अब गिनती के दिन बाकी हैं। सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि, माता पार्वती की कठोर तपस्या के बाद इस दिन भोलेनाथ ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था और इस शुभ अवसर पर उनसे विवाह किया था।

वहीं शिवपुराण में वर्णित एक दूसरी कथा के अनुसार इस दिन भोलेनाथ शिवलिंग के रूप में करोड़ो सूर्य के समान तेज लेकर प्रकट हुए थे। मान्यता है कि, इस दिन विधि विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। तथा सबी कष्टों का निवारण होता है। साथ ही इस दिन रात्रि पूजन करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

हिंदु पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है, इस बार महाशिवरात्रि का पावन पर्व 18 फरवरी 2023, शनवार को है। चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी, शनिवार को राज 08 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर 19 फरवरी, रविवार को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी। महाशिवरात्रि का यह दिन शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है। यहां हम आपके लिए फरवरी माह में आने वाले इवेंट्स की लाइव अपडेट लेकर आए हैं, यहां आप वैलेंटाइन वीक के चॉकलेट और वैलेंटाइन डे से लेकर महाशिवरात्रि के बारे में जान सकते हैं। साथ ही यहां आप वैलेंटाइन वीक के मोहब्बत भरे विशेज, कोट्स और शायरी से लेकर महाशिवरात्रि के भक्तिमय कोट्स प्राप्त कर सकते हैं। जिसे अपनों को भेज आप एडवांस में बधाई व शुभकामनाएं दे सकते हैं।

FEB 09, 2023 06:31 IST

Happy Chocolate Day Wishes - रिश्ता निभाएंगे

कीजिए वादा कि रिश्ता ये निभाएंगे, खुशी हो या गम आप साथ नजर आएंगे। हैप्पी चॉलेट डे माय लव
FEB 09, 2023 06:31 IST

Happy Chocolate Day - हप्पी चॉकलेट डे

आया है प्यार का मीठा त्योहार साथ अपने ढेरों खुशियां लाया है, ना रह पाए कोई भी रंग फीका, कर लेते हैं पहले कुछ मुंह मीठा। Happy Chocolate Day 2023
FEB 09, 2023 06:30 IST

Happy Chocolate Day 2023 - आया है प्यार का मीठा त्योहार

आया है प्यार का मीठा त्योहार साथ अपने ढेरों खुशियां लाया है, ना रह पाए कोई भी रंग फीका, कर लेते हैं पहले कुछ मुंह मीठा। Happy Chocolate Day 2023
FEB 09, 2023 06:28 IST

Happy Chocolate Day Images - इस फोटो को भेज कहें हैप्पी चॉकलेट डे

FEB 09, 2023 06:27 IST

Chocolate Day Wishes Images - आज चॉकलेट डे..

आज चॉकलेट डे पर चॉकलेट तो खिलाओ, अपनी मीठी-मीठी कोई बात तो सुनाओ, आपके प्यार के लिए कब से हम तड़प रहे हैं आज तो आप हमें अपने गले से लगाओ। हैप्पी चॉकलेट डे डियर!
FEB 09, 2023 06:27 IST

Happy Chocolate Day Wishes Quotes - न पुराे हमें साथ...

न पुकारे हमें साथ पाओगे, करो वादा कि दोस्ती आप भी निभाओगे, मतलब ये नहीं कि रोज याद करना
FEB 09, 2023 06:26 IST

Happy Chocolate Day : हर रिश्ते...हैप्पी चॉकलेट डे

- हर रिश्ते में विश्वास रहने दो, जुबान पर हर वक्त मिठास रहने दो, यही तो अंदाज है जिंदगी जीने का, न खुद रहो उदास, न दूसरों को रहने दो । Happy Chocolate Day 2023
FEB 08, 2023 20:27 IST

फ्रोजन हाउते चॉकलेट

फ्रोजन हाउते चॉकलेट की गिनती भी दुनिया के सबसे महंगी चॉकलेट्स में होती है। इस चॉकेलट ने गिनीज रिकॉर्ड भी बनाया है। 28 कोको मिश्रण से तैयार यह चॉकलेट 23 कैरेट खाने वाले सोने से बनी है, जिसे सफेद हीरे के साथ सोने के बाउल में परोसा जाता है। इसकी कीमत 25 हजार डॉलर यानी 18 लाख से ज्यादा है।
FEB 08, 2023 19:57 IST

दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट

ले चॉकलेट बॉक्स को दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट माना जाता है। यह चॉकलेट अच्छी तरह से डिजाइन किए गए बॉक्स में आता है। उसके साथ डायमंड के हार, कंगन और रिंग आते हैं, जो कि पन्ना और नीलम से बने हुए हैं। यह चॉकलेट शानदार स्वाद और डिजाइन के लिए काफी फेमस है। इसकी कीमत 1.5 मिलियन डॉलर यानी 11करोड़ 21 लाख से ज्यादा है।
FEB 08, 2023 19:52 IST

जूही का फूल शिव को पसंद है

जूही का फूल बहुत ही सुगंधित होता है। इस फूल को प्रेम, पवित्रता और मातृत्व का प्रतीक माना जाता हैं। ऐसी मान्यता है कि इस फूल से भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति को समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
FEB 08, 2023 19:35 IST

भोलेनाथ की पूजा में ध्यान रखें ये बात

महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा करते समय शिवलिंग या मूर्ति पर कुमकुम, हल्दी या नारियल का पानी ना चढ़ाएं। इसके अलावा मांस, तंबाकू या शराब का सेवन भी न करें।
FEB 08, 2023 19:21 IST

शिव को पसंद है मोगरा

मोगरा बहुत सुगंधित फूल होता है। यह सफेद और छोटा आकार का होता हैं। इस फूल को प्रेम और पवित्रता का प्रतीक माना जाता हैं। इन फूलों से भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण हो जाती है।
FEB 08, 2023 18:45 IST

ऐसे करें महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर की पूजा

महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा करते समय शिवलिंग या मूर्ति पर कुमकुम, हल्दी या नारियल का पानी ना चढ़ाएं। इसके अलावा मांस, तंबाकू या शराब का सेवन भी न करें।
FEB 08, 2023 18:13 IST

चॉकलेट डे शायरी हिंदी

हसीं नजर से आज कुछ बोल देखामोश लबों से आज नया नाम लेचॉकलेट से मीठी जुबां है तेरीबांहो में आ के कानों में रस घोल दे(हैप्पी चॉकलेट डे)बिन पुकारे हमें साथ पाओगेकरो वादा की दोस्ती आप भी निभाओगेमतलब ये नहीं की रोज याद करनाबस याद रखना उस वक्तजब अकेले अकेले चॉकलेट खाओगे
FEB 08, 2023 17:48 IST

शिव को प्रिय है कमल का फूल

कमल का फूल एक जलीय पौधा है। माता लक्ष्मी के साथ-साथ यह फूल भगवान शिव को भी बेहद प्रिय हैं। कमल के फूल से भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।
FEB 08, 2023 17:34 IST

चॉकलेट के बारे में रोचक तथ्य

एज़्टेक संस्कृति में चॉकलेट सिर्फ एक स्वादिष्ट, कड़वा पेय नहीं था, इसे मुद्रा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता था। दुनिया का 30% कोको अफ्रीका में उगाया जाता है, लेकिन कोकोआ की फलियों की उत्पत्ति अमेज़न में हुई है।
FEB 08, 2023 17:30 IST

हरसिंगार का फूल

पारिजात यानी हरसिंगार का फूल भोलेनाथ को प्र‍िय माना जाता है। मान्‍यता है क‍ि भगवान शिव को इस फूल को चढ़ाने से सुखी और समृद्ध जीवन की प्राप्ति होती है।
FEB 08, 2023 17:19 IST

शिव का प्रिय है धतूरे का फूल

धतूरे का फूल भगवान शिव को बेहद प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि इस फूल को चढ़ाने से त्रिलोकीनाथ बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं।
FEB 08, 2023 16:54 IST

फूलों से करें महादेव को प्रसन्न

भारत में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे पावन अवसर पर यदि आप यहां बताएं गए फूलों से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करें, तो आपके ऊपर त्रिलोकी नाथ की कृपा बरस सकती है। तो आइए जाने भोलेनाथ के पसंदीदा फूलों के नाम।
FEB 08, 2023 16:21 IST

महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी ना करें ये कार्य

1. महाशिवरात्रि के दिन उपवास रख रहे हैं तो देर तक ना सोएं।2. महाशिवरात्रि के दिन भूल कर भी शिवलिंग की पूर्ण परिक्रमा ना करें।3. महाशिवरात्रि के दिन भक्तों को कभी भी मांस, तंबाकू या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ नाराज हो सकते है।4. महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा करते समय शिवलिंग या मूर्ति पर कुमकुम, हल्दी या नारियल का पानी ना चढ़ाएं। महाशिवरात्रि के व्रत में इन नियमों को अपनाने से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं।