Chhath Puja 2022: जानिए छठ पूजा में क्या होता है बांस के सूप का महत्व, सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 09:23 AM IST

Chhath Puja 2022 Bamboo: छठ पूजा का त्योहार देश के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन बांस के सूप के जरिए सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाता है। बांस के सूप के बिना छठ पूजा अधूरी है। जानिए बांस और बांस के सूप के ये फायदे।

KEY HIGHLIGHTS
  • छठ पूजा का त्योहार देश के कई हिस्सों में मनाया जा रहा है।
  • छठ पूजा में बांस के सूप से सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाता है।
  • बांस के स्वास्थय के लिए कई फायदे होते हैं।

Chhath Puja 2022 Bamboo Soop: छठ पूजा त्योहार का आज (29 अक्टूबर) दूसरा दिन खरना है। इससे पहले नहाय खाय था। खरना पूजा करने से ही घर में छठी मइया का आगमन होता है। इस त्योहार में बांस से बने सामान खासर सूप, टोकरी, दउरा,डगरा और कोनी का विशेष महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार बिना बांस के सूप के छठ की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसी में फल और प्रसाद रखकर घाट ले जाया जाता है। साथ ही सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाता है।

Bamboo-Benefits

Bamboo Benefits

शास्त्रों के अनुसार बांस यानी बैंबू को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। बांस धरती में बिना रूके ही आगे बढ़ता है। मान्यताओं के अनुसार छठ पूजा में बांस के सूप से सूर्य को अर्घ्य देने से उसी प्रकार वंश में भी तेजी से वृद्धि होती है। बांस स्वास्थय के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। बांस में हाई फाइबर होता है। ये वजन को घटाने में बेहद कारगर है। इसके अलावा ये बुरे कॉलेस्ट्रोल को कम करता है। इससे दिल की सेहत भी अच्छी होती है। इसके अलावा पाचन प्रक्रिया को भी अच्छा करता है।

End of Feed