भारतीय रसोई में छिपा है सेहत का खजाना, शेफ संजीव कपूर ने बताए पाचन और इम्यूनिटी बेहतर बनाने वाले मसाले

भारतीय रसोई में मौजूद मसाले सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाते, बल्कि पाचन और इम्यूनिटी के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। मशहूर शेफ संजीव कपूर ने हल्दी, लौंग, दालचीनी जैसे आम मसालों के फायदे बताए हैं, जो रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा हैं। जानिए कैसे ये मसाले शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं और क्यों इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

भारतीय रसोई में छिपे मसाले केवल स्वाद को ही नहीं बढ़ाते, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। प्रसिद्ध शेफ संजीव कपूर ने हाल ही में अपने ब्लॉग में उन मसालों का जिक्र किया है, जो पाचन और इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ये मसाले न केवल खाने को सुगंधित और स्वादिष्ट बनाते हैं, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं इन मसालों के बारे में और कैसे इन्हें अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

शेफ संजीव कपूर के हेल्थ टिप्स

शेफ संजीव कपूर के हेल्थ टिप्स (PC- Istock/ Pinterest)

हल्दी

हल्दी, जिसे हम 'गोल्डन हीलर' के नाम से जानते हैं, इसमें मौजूद करक्यूमिन तत्व के कारण इसकी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों की भरपूर मात्रा होती है। संजीव कपूर के अनुसार, हल्दी दूध पीना एक बेहतरीन तरीका है, जो शरीर को गर्म रखता है और मौसमी बिमारियों से लड़ने में मदद करता है।

End of Feed