धनिया टमाटर शोरबा का लेना है मजा तो ट्राई करें शेफ संजीव कपूर की ये आसान रेसिपी

टमाटर की हल्की खटास, धनिया की खुशबू और काली मिर्च का स्वाद इस शोरबे को सादा होने के बावजूद खास बना देता है।

मौसम में हल्की ठंड शुरू होते ही गर्मागर्म सूप या शोरबा पीने का मन करने लगता है। खासकर ऐसा कुछ जो स्वाद में हल्का हो, पेट पर भारी न पड़े और पीते ही अंदर से गर्माहट का एहसास दे। ऐसे में टमाटर धनिया शोरबा एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद और मसालों की हल्की गर्माहट इसे खास बनाती है। शेफ संजीव कपूर ने भी टमाटर और धनिया से बनने वाले इस शोरबे की आसान रेसिपी साझा की है। इसे घर पर बनाने में करीब 45 मिनट लगते हैं और दी गई मात्रा से लगभग चार लोगों के लिए शोरबा तैयार किया जा सकता है।

Sanjeev Kapoor

संजीव कपूर धनिया टमाटर शोरबा (Photo: iStock)

स्वाद के लिए चाहिए ये चीजें

इस शोरबे के लिए 4-5 बड़े टमाटर, 2 बड़े चम्मच तेल और 2 बड़े चम्मच मक्खन लें। इसके अलावा 5-6 लहसुन की कलियां, 1 इंच अदरक, 2 हरी मिर्च, 15-20 साबुत काली मिर्च, 1 तेजपत्ता और 6-8 धनिया की डंठल चाहिए। स्वाद के हिसाब से नमक, 1 छोटा चम्मच चीनी और 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालें। आखिर में ऊपर से डालने के लिए थोड़ी कुटी हुई काली मिर्च रखें।

End of Feed