शेफ रणवीर बरार स्टाइल में बनाएं खास 'दुबई हलवा', सेहत और स्वाद का संगम है अखरोट-खजूर से बना ये हलवा

आप इस हलवे को एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में हफ्ते भर तक सुरक्षित रख सकते हैं और खाने से पहले हल्का गर्म कर सकते हैं।

गर्मियां खत्म हो चुकी हैं। मौसम बदल चुका है। ऐसे मौसम में या किसी खास मौके पर अगर कुछ मीठा खाने का मन करे, तो आपके लिए स्पेशल दुबई हलवा अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। अखरोट और खजूर से बना यह हलवा बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक है। मशहूर शेफ रणवीर बरार की यह खास रेसिपी बिना चीनी के प्राकृतिक मिठास और भरपूर ऊर्जा देने का बेहतरीन जरिया है।

Khajur Akhrot Halwa

रणवीर बरार की अखरोट खजूर हलवे की रेसिपी

स्वाद और सेहत की अनूठी जुगलबंदी

खजूर प्राकृतिक मिठास और आयरन का समृद्ध स्रोत है, जबकि अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जब इन दोनों पौष्टिक तत्वों को देसी घी और इलायची की खुशबू के साथ मिलाया जाता है, तो यह हलवा एक सुपरफूड की तरह काम करता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, यह सभी के लिए एक पौष्टिक और ऊर्जावान स्वीट डिश है।

End of Feed