नवरात्रि व्रत में चाहिए एनर्जी का डोज? शेफ कुणाल कपूर की ये पपीता स्मूदी रेसिपी आएगी काम

इस स्मूदी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और इसके लिए रसोई में उपलब्ध सामान्य व्रत वाली सामग्रियों की ही आवश्यकता होती है।

नवरात्रि में बहुत से लोग 9 दिनों का व्रत रखते हैं। व्रत में कई कमजोरी और थकान महसूस होना स्वाभाविक भी है। ऐसे में कुछ ऐसा खाना या पीना जरूरी होता है जो पेट को ठंडक दे और साथ ही शरीर को भरपूर ताकत भी दे। फेमस शेफ कुणाल कपूर ने पपीता स्मूदी की रेसिपी शेयर की है। पपीता एक ऐसा फल है जो डाइजेस्टिव एंजाइम्स से भरपूर होता है और पेट को हल्का रखता है। यह रिफ्रेशिंग स्मूदी आपको व्रत के दौरान हेल्दी और एनर्जेटिक रखती है।

Papaya Smoothie Recipe

नवरात्रों में व्रत के लिए बेस्ट है ये पपाया स्मूदी(Photo: Youtube)

क्यों खास है शेफ कुणाल कपूर की यह रेसिपी?

इस स्मूदी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और इसके लिए रसोई में उपलब्ध सामान्य व्रत वाली सामग्रियों की ही आवश्यकता होती है। पपीते की प्राकृतिक मिठास और दूध या दही का मलाईदार टेक्सचर मिलकर इसे बेहद स्वादिष्ट बना देता है। यह व्रत के दौरान होने वाली सुस्ती को दूर भगाने और तुरंत तरोताजा होने का सबसे आसान तरीका है।

End of Feed