Chandrayaan 3 quotes Chand Shayari love: चांद की खूबसूरती की (Chand Shayari) किसी से क्या तुलना करें? वो पूरा होकर कितना प्यारा लगता होगा, जब आधे ने ही सबको इतना मंत्रमुग्ध कर रखा है। बेशक चांद (Love shayari) को करीब से देखने की चाहत किसी को क्यों न हो, जब वो दूर से इतना कयामत ढाता।
Chandrayaan 3 quotes shayari chand ki shayari message love quotes in hindi
अगर आप भी चांद की खूबसूरती के कायल हैं, और अपने महबूब को (Chandrayaan 3 quotes images moon shayari) चांद सा हसीन मानते हैं। तो झट से भेज दें चांद पर कही कुछ चुनिंदा प्यार भरी शायरियां -
Chandrayaan Quotes Shayari on Chand, चांद पर हिंदी शायरियां
- ऐ काश हमारी किस्मत में ऐसी भी एक शाम आए,
एक चांद फलक से झांक रहा हो, और दूसरा अपनी छत पर आ जाए..
- चाँद भी हैरान… दरिया भी परेशानी में है,
अक्स किस का है ये इतनी रौशनी पानी में है..
- चांद की खूबसूरती की किसी से क्या तुलना करें? वो पूरा होकर कितना प्यारा लगता होगा, जब आधे ने ही सबको इतना दीवाना बना रखा है..
- एक अदा आपकी दिल चुराने की,
एक अदा आपकी दिल में बस जाने की,
चेहरा आपका चाँद सा और एक…
हसरत हमारी उस चाँद को पाने की।
Hindi Love Shayari
- चाँद में नज़र कैसे आए तेरी सूरत मुझको,
आँधियों से आसमाँ का रंग मैला हो गया..
- दिन में चैन नहीं ना होश है रात में
खो गया है चाँद भी देखो बादल के आगोश में।
- तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा,
सोलह-सतरह सितारें संग बांध लाऊंगा..
- चांद की खूबसूरती को मैं चंद अल्फाजो में कैसे पीरो दूं? उसका हुस्न तो ऐसा है कि दाग भी उसके ऊपर लगकर यू इतरा जाते हैं।
बेशक चांद की सुंदरता का दीदार करते हुए अपने चांद को झट से भेज डालें ये प्यारभरी शायरियां। बेशक उनके मुखड़े पर चांद का नूर झलक उठेगा..
