Chandra Shekhar Azad Shahid Diwas 2026: चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस आज, रगों में देशभक्ति का जज्बा भर देंगे ये कोट्स

Chandrashekhar Azad Quotes in Hindi, Chandra Shekhar Azad Punyatithi 2026: 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क (अब आजाद पार्क) में पुलिस से घिर जाने पर उन्होंने वीरता से मुकाबला किया। अंत में, अपनी प्रतिज्ञा निभाते हुए कि वे कभी जीवित पकड़े नहीं जाएंगे, उन्होंने स्वयं को गोली मार ली। उनका बलिदान भारतीय युवाओं के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत है। आज चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर नजर डालते हैं देशभक्ति के जज्बे से भरे उनके कुछ प्रेरक विचार:

Chandra Shekhar Azad Death Anniversary 2026, ChandraShekhar Azad Quotes in Hindi: चंद्रशेखर आज़ाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के उन अमर क्रांतिकारियों में से थे, जिनका नाम साहस, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक बन चुका है। उनका जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्यप्रदेश के भाबरा (अब आजादनगर) में हुआ था। बचपन से ही उनमें देशभक्ति की भावना प्रबल थी। महज 15 वर्ष की आयु में असहयोग आंदोलन में भाग लेने पर जब उन्हें अदालत में पेश किया गया, तो उन्होंने अपना नाम आजाद, पिता का नाम स्वतंत्रता और निवास स्थान जेलखाना बताया। तभी से वे चंद्रशेखर आजाद कहलाने लगे।

Chandrashekhar Azad Shahid Diwas 2026 Quotes

चंद्रशेखर आजाद पुण्यतिथि 2026

वे हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) के प्रमुख सदस्य थे और भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों के सहयोगी थे। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ कई साहसिक कार्यों में भाग लिया। उनका विश्वास था कि स्वतंत्रता केवल अहिंसा से नहीं, बल्कि आवश्यक होने पर सशस्त्र संघर्ष से भी प्राप्त की जा सकती है।

End of Feed