Chaitra Navratri Wishes Poster 2026: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म में काफी महत्व वाला पर्व है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होकर नौ दिनों तक चलता है। यह वसंत नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत) की शुरुआत का प्रतीक है। इस साल चैत्र नवरात्रि आज 19 मार्च से आरंभ होकर 27 मार्च को राम नवमी के साथ समाप्त होगी।
चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
चैत्र नवरात्रि के इस पावन मौके पर हम अपनों के लिए मंगलकामना भी करते हैं। इसके साथ ही अपने घर परिवार के सदस्यों और यार रिश्तेदारों को नवरात्रि के शुभकामना संदेश भी भेजे जाते हैं। आप इस बार अपनों की नवरात्रि को और भी खास बना सकते हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं चैत्र नवरात्रि के शुभकामना पोस्टर और बधाई संदेश। चैत्र नवरात्रि 2026 मां दुर्गा के पोस्टर के साथ इन शुभकामना संदेशों से आप अपनों पर मां दुर्गा की कृपा बरसा सकते हैं:
1. मां तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं
चारों ओर अंधेरा ही अंधेरा घना पाऊं
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना
मां शेरावाली मुझे अपने दरबार बुला लेना।
हैप्पी चैत्र नवरात्र 2026
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
2. हे मां भगवती भटक जाऊं कभी,
सही राह से तो मुझे सही रास्ता दिखा देना,
इस दुनिया में मेरे जो भी हैं बिगड़े काम बना देना
चैत्र नवरात्र 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
3. नव कल्पना नव ज्योत्सना नव शक्ति नव अराधना
नवरात्र के पावन पर्व पर पूरी हो हर मनोकामना।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
4. जगत पालनहार है मां
मुक्ति का धाम है मां,
हमारी भक्ति का आधार है मां
सबकी रक्षा की अवतार है मां,
चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं
5. मां करती सबका उद्धार है
मां करती सबकी बेड़ा पार है,
मां सबके कष्टों को हरती है,
मां भक्तों के लिए कितना कुछ करती है।
चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं
चैत्र नवरात्रि 2026 की शुभकामनाएं
6. दिव्य है मां की आंखों का नूर,
संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।।
चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं
7. मां दुर्गा का रूप है अति सुहावन,
इस नवरात्रि आप पर बरसे मां की कृपा,
खुशियां महके आपके घर-आंगन।
हैप्पी चैत्र नवरात्रि
शुभ नवरात्रि 2026
8. सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में।
हम हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल।
चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं
9. जय जय मां दुर्गा भवानी,
संसार की हो तुम रक्षक महारानी।
नव रूपों में तुम विराजो,
हर संकट से हमको बचाओ।
चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं
हैप्पी चैत्र नवरात्रि 2026
10. शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां !
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
