Singhare Ka Atta Recipe: हलवा से पूड़ी तक.. नवरात्रि में सिंघाड़े के आटे से बनाएं ये 5 तरह की टेस्टी डिशेज, फटाफट नोट कर लें रेसिपी तो मिलेगी खूब तारीफ

Singhare Ka Atta Recipe: सिंघाड़े के आटे का उपवास के दौरान सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि ये सात्विक होता है। ये आटा फाइबर से भरपूर होता है, जिसमें कैलोरी कम होती हैं और कई सारे पोषक तत्व भी होते हैं। आप नवरात्रि के दौरान इसकी पूड़ियां, पकौड़े या मिठाई बनाकर खा सकते हैं। यहां सिंघाड़े के आटे से बनने वाले 5 तरह की रेसिपी मौजूद है।

Singhare Ka Atta Recipe: नवरात्रि के दिन की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान भक्त माता रानी की पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं। नवरात्रि के 9 दिन पूजा के साथ लोग व्रत भी रखते हैं। नवरात्रि के व्रत में फलाहार भोजन ही किया जाता है। हालांकि, व्रत के लिए सिंघाड़े और कुट्टू के आटे का इस्तेमाल जरूर होता है। इनसे तरह-तरह के पकवान प्रसाद के लिए बनाए जाते हैं। अगर आप भी सिंघाड़े के आटे से कोई टेस्टी फलाहारी डिश बनाना चाहते हैं तो यहां से रेसिपी देख सकते हैं। यहां सिंघाड़े के आटे से बनने वाली 5 तरह की रेसिपी मौजूद है।

Singhare Ke Atta Ki Recipes In Hindi

Navratri Special Water Chestnut Flour Recipes In Hindi-

हलवा

अगर आप उपवास करते समय कुछ मीठा खाना चाहते हैं तो एक बार सिंघाड़े के आटे का हलवा बनाकर देखें। इसके लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालें और उसमें सिंघाड़े का आटा डालकर भून लें। इसे तब तक भूनें जब तक इसका रंग हल्का भूरा न हो जाए। अब इसमें दूध और चीनी डालकर धीमी आंच पर पकने दें। जब हलवा गाढ़ा होने लगे तब उसमें इलायची पाउडर डालकर गर्मा-गर्म परोस लें।

End of Feed