Ganesh Chaturthi 2026: केवल मोदक ही नहीं, गणपति बप्पा को लगता है इन 7 पारंपरिक चीजों का भी भोग

इस बार बप्पा के स्वागत में उकडीचे मोदक के साथ-साथ इन पारंपरिक व्यंजनों को भी अपनी भोग थाली में शामिल करें और त्योहार की खुशियों को दोगुना करें।

गणेश चतुर्थी का त्योहार आ चुका है। बप्पा के स्वागत की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। गणपति उत्सव और स्वाद का गहरा नाता है। जब भी बप्पा के पसंदीदा प्रसाद की बात आती है, तो सबसे पहले जुबां पर 'उकडीचे मोदक' का नाम आता है। हालांकि, भारत के अलग-अलग प्रांतों में गणेश उत्सव के दौरान बप्पा को कई अन्य पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग भी लगाया जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 7 अनोखे और पारंपरिक भोग के बारे में।

Lord Ganesha Traditional Foods

गणपति बप्पा का खूब पसंद आते हैं ये पारंपरिक प्रसाद (Photo: iStock)

कडुबू (कर्नाटक)

कर्नाटक में गणेश चतुर्थी के अवसर पर 'कडुबू' विशेष रूप से तैयार किया जाता है। यह दिखने में गुजिया जैसा होता है। चावल या मैदे के आटे की बाहरी परत के अंदर कसा हुआ ताजा नारियल, गुड़ और इलायची का मिश्रण भरा जाता है। इसे भाप में पकाकर या तेल में तलकर बप्पा को अर्पित किया जाता है।

End of Feed