वजन घटाने की दवाओं पर सख्त हुआ CDSCO, GLP-1 ड्रग्स के विज्ञापन पर लिया कड़ा एक्शन

CDSCO ने GLP-1 वेट लॉस दवाओं जैसे Semaglutide और Ozempic के भ्रामक विज्ञापन पर सख्ती दिखाई है। साथ ही, अब डॉक्टर की सलाह के बिना उपयोग और सोशल मीडिया प्रमोशन पर रोक लगा दी है। नई एडवाइजरी में लाइफस्टाइल बदलाव की अहमियत और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के पालन पर जोर दिया गया है।

मोटापा और मेटाबोलिक बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली GLP-1 दवाओं की बढ़ती लोकप्रियता के बीच भारत की दवा नियामक संस्था केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने बड़ा कदम उठाया है। हाल के समय में इन दवाओं को 'फास्ट वेट लॉस' का आसान तरीका बताकर ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर प्रमोट किया जा रहा था, जिससे इनके गलत इस्तेमाल का खतरा बढ़ गया। इसी को देखते हुए CDSCO ने सख्त एडवाइजरी जारी कर साफ किया है कि ऐसी प्रिस्क्रिप्शन दवाओं का आम जनता के बीच प्रचार-प्रसार कानून का उल्लंघन माना जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई हो सकती है।

GLP-1 मेडिसिन के गलत प्रचार पर CDSCO सख्त

GLP-1 मेडिसिन के गलत प्रचार पर CDSCO सख्त (PC_ AI)

GLP-1 दवाओं के गलत प्रचार पर सख्त निगरानी

CDSCO ने GLP-1 श्रेणी की दवाओं जैसे Semaglutide और Ozempic के गलत उपयोग और अवैध बिक्री पर सख्ती बढ़ा दी है। जांच के दौरान 49 ऑनलाइन फार्मेसी और क्लिनिक्स का निरीक्षण किया गया, जिनमें कई को नोटिस जारी किए गए। नियामक संस्था ने स्पष्ट किया है कि ये दवाएं केवल डॉक्टर की सलाह पर ही ली जा सकती हैं और इन्हें सीधे जनता को प्रमोट करना नियमों के खिलाफ है।

End of Feed