क्या आम के साथ दही खा सकते हैं? जानिए सेहत के लिए सही या गलत है यह कॉम्बिनेशन

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार आम में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और नेचुरल शुगर होती है, जबकि दही प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत है।

गर्मियों का मौसम आते ही आम और दही दोनों ही लोगों की थाली का हिस्सा बन जाते हैं। एक तरफ रसीला और मीठा आम स्वाद का राजा माना जाता है, तो दूसरी तरफ दही शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला और पाचन के लिए फायदेमंद आहार माना जाता है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या आम और दही को एक साथ खाना सही है या नहीं?

Mango Curd Together

क्या आम के साथ दही खा सकते हैं?

आम और दही का साथ नया नहीं है

भारतीय खानपान में आम और दही का मेल सदियों से मौजूद है। आमरस के साथ दही, मैंगो लस्सी, मैंगो योगर्ट और कई तरह की मिठाइयों में इन दोनों का उपयोग किया जाता है। इससे यह साफ है कि सामान्य परिस्थितियों में आम और दही को साथ खाना सुरक्षित माना जाता है।

End of Feed