आसमान से बरस रही आग, बांदा वाले इस देसी डिश से निकालते हैं Heat Wave की हवा

Labdo for Heat wave: बांदा समेत लगभग पूरे बुंदेलखंड में ही हीटवेव से निपटने के लिए एक पारंपरिक डिश आज भी वहां के लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इस डिश का नाम है लबदो।

Labdo for Heat wave: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में आसमान से आग बरस रही है। 47 डिग्री की जला देने वाली गर्मी और लू जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। गर्मी का सितम ऐसा है कि बांदा में चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल्स को बंद करना पड़ा ताकि लोगों को धूप में रुकना ना पड़े। हर साल ही गर्मी में बांदा में कमोबेश ऐसे ही हालात हो जाते हैं। ऐसे में क्या आपने सोचा है कि इस गर्मी में खुद को ठंडा रखने के लिए बांदा वाले सालों से क्या खाते आ रहे हैं?

Labdo for Heatwave

यूपी रा सबसे गर्म जिला बना बांदा, ये डिश खाकर लू से लोहा ले रहे बांदा लोग

बांदा समेत लगभग पूरे बुंदेलखंड में ही हीटवेव से निपटने के लिए एक पारंपरिक डिश आज भी वहां के लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इस डिश का नाम है लबदो। देसी सूखे बेर से तैयार होने वाली यह पारंपरिक डिश स्वाद के साथ-साथ शरीर और दिमाग को ठंडक पहुंचाने के लिए जानी जाती है। बुंदेलखंड के ग्रामीण इलाकों में इसे गर्मियों का प्राकृतिक कूलेंट माना जाता है।

End of Feed