कई सारी वायरल वीडियोज में आजकल आपने भी बॉलीवुड सेलेब्स के हाथों में एक खास तरही की Bottle को बार-बार नजर आते देखा ही होगा। जिम के बाहर, ट्रैवल के दौरान या फिर डेली लाइफ में, कई स्टार्स इसे कैरी करते दिख रहे हैं, जिससे फैंस के बीच भी इसकी डिमांड तेजी से बढ़ गई है। हेल्दी लाइफस्टाइल और फिटनेस को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच बॉलीवुड सेलेब्स की ये वाली वायरल बोतल काफी ट्रेंडी है। अगर आप भी इस तरह की बोतल लेना चाहते हैं, तो ये वाली खबर आपके लिए दिलचस्प हो सकती है।
बता दें कि, ये वाली वायरल बोतल सिर्फ बोतल ही नहीं बल्कि एक पोर्टेबल चार्ज होने वाली डिवाइस है। यह छोटा सा डिवाइस लोगों के लिए एक बड़ा सॉल्यूशन बनकर उभरा है। ये सिपर स्टाइल में खास Bottle Blender है, जिसमें बिना झंझट के कहीं भी फ्रेश जूस, स्मूदी या प्रोटीन शेक तैयार करना अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है। यही वजह है कि यह गैजेट सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि एक स्मार्ट लाइफस्टाइल चॉइस बनता जा रहा है। देखें इस ब्लेंडर से जुड़ी बाकी डिटेल्स, इसकी कीमत क्या है और आप बॉलीवुड वालों जैसी लग्जरी बोतल कैसे ले सकते हैं।
क्या है पोर्टेबल ब्लेंडर
पोर्टेबल बोतल ब्लेंडर एक छोटा, बैटरी से चलने वाला ब्लेंडिंग डिवाइस होता है, जिसे आप कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं। यह एक बोतल की तरह डिजाइन किया जाता है, जिसमें ब्लेड और मोटर लगी होती है। आप इसमें फल, दूध या प्रोटीन पाउडर डालकर कुछ ही सेकंड में स्मूदी या शेक तैयार कर सकते हैं।
क्यों सेलेब्स हो रहे दीवाने
आज के समय में फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल सेलेब्स की प्राथमिकता बन चुकी है। शूटिंग शेड्यूल के बीच सेलेब्स को जल्दी और हेल्दी ऑप्शन चाहिए होता है। यह ब्लेंडर उन्हें कहीं भी फ्रेश ड्रिंक बनाने की सुविधा देता है। इसके अलावा इसका स्टाइलिश लुक और आसान इस्तेमाल इसे और भी आकर्षक बनाता है। इसलिए ही ये वाला बोतल ब्लेंडर मार्केट में इतना ज्यादा पॉपुलर हो रहा है।
कैसे करें इसका इस्तेमाल?
इस वायरल पोर्टेबल ब्लेंडर का इस्तेमाल बेहद आसान है। सबसे पहले इसमें अपने पसंद के फल, पानी या दूध डालें। फिर ढक्कन बंद करके ब्लेंड बटन दबाएं। कुछ सेकंड में आपका ड्रिंक तैयार हो जाएगा। चार्जिंग के लिए इसमें USB पोर्ट होता है, जिससे इसे आसानी से चार्ज किया जा सकता है।
कितनी है Portable Blender की कीमत
इस तरह का पोर्टेबल चार्ज होने वाला बोतल स्टाइल ब्लेंडर आप आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते हैं। ये वाला ब्लेंडर जो सेलेब्स के हाथ में है, इसकी सही कीमत वेबसाइट पर करीब 5469 है।
