किसी भी देश पर जब युद्ध का खतरा होता है या दुश्मन देश हमला करने की फिराक में होता है तब ब्लैकआउट किया जाता है। युद्ध के वक्त दुश्मन देश उन जगहों को निशाना बनाते हैं जहां रोशनी होती है। इस वजह से घरों में जलती हुई रोशनी, गाड़ियों की हेडलाइट्स व सड़कों पर जलती हुई बत्तियां बंद कर दी जाती है और इसे ही ब्लैकआउट कहा जाता है। अब कई लोगों के मन में ये सवाल हैं कि ब्लैकआउट के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि देश के जागरूक नागरिक होने के नाते ब्लैकआउट के दौरान क्या नहीं करना चाहिए।
Blackout mein kya na karein - ब्लैकआउट में क्या न करें
ब्लैकआउट के वक्त फ्लैशलाइट का इस्तेमाल न करें।
ब्लैकआउट होने पर फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इसकी स्क्रीन लाइट से रोशनी हो सकती है जिससे दुश्मन उस इलाके में हमला कर सकते हैं।
स्मार्टवॉच का इस्तेमाल भी न करें। क्योंकि इससे भी रोशनी होती है।
ब्लैकआउट की स्थिती पैदा होने पर लैपटॉप को बंद करके रख दें। क्योंकि इसकी रोशनी आपके लिए काल बन सकती है।
अगर ब्लैक आउट के दौरान आप घर से बाहर गाड़ी में है, तो कार की लाइट बंद कर दें। कार की बत्ती को भूलकर भी न जलाएं।
बाइक इंडीकेटर
अगर आप सड़क पर बाइक से जा रहे हैं और ब्लैकआउट होता है तो बाइक इंडीकेटर या हेड लाइट का प्रयोग न करें।
ब्लैकआउट के दौरान हर तरफ अंधेरा होता है। ऐसे में मोमबत्ती या माचिस की रोशनी दूर से नज़र आ सकती है। इसलिए इसका भी इस्तेमाल न करें।
छत या बालकनी की लाइट
आजकल मॉड्यूलर बालकनी का ट्रेंड है। जिसमें ऐसी लाइट्स दी जाती है जो लाइट कटने पर खुद जलती हैं। लेकिन ब्लैकआउट होने पर इनका पावर भी कटऑफ कर दें। क्योंकि इसकी रोशनी दूर से दिखाई दे सकती है।
घर सजाने वाली लाइट का भी इस्तेमाल भी ब्लैकआउट के दौरान जानलेवा साबित हो सकता है।
इसके अलावा प्रशासन की तरफ से जारी दिशानिर्देशों का पालन और घबराएं नहीं। शांती बनाए रखने की कोशिश करें।
