Bipin Chandra Pal Quotes in Hindi: आज मनाई जा रही बिपिन चंद्र पाल की पुण्यतिथी, यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 20, 2025, 07:32 AM IST

Bipin Chandra Pal Quotes in Hindi: देश को अंग्रेजों से आजाद कराने में ढेरों स्वतंत्रता सेनानियों का हाथ रहा है। बिपिन चंद्र पाल उनमें से ही एक हैं। वे स्वदेशी आंदोलन के प्रमुख वास्तुकारों में से एक थे और उन्होंने लोगों से ब्रिटिश उत्पादों का बहिष्कार करने और भारतीय उत्पादों को अपनाने का आग्रह किया। उनका निधन 20 मई 1932 को कलकत्ता में हुआ। हर साल 20 मई को उनकी पुण्यतिथी मनाई जा रही है। ऐसे में जब आज उनकी पुण्यतिथी मनाई जा रही है तो यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार।

Bipin Chandra Pal Quotes in Hindi: बिपिन चंद्र पाल (Bipin Chandra Pal) (7 नवंबर 1858 – 20 मई 1932) एक भारतीय राष्ट्रवादी, स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, पत्रकार और लेखक थे। उन्हें "भारत में क्रांतिकारी विचारों का जनक" माना जाता है। उनका जन्म 7 नवंबर 1858 को अविभाजित भारत के सिलहट जिले के पोइल गांव (वर्तमान बांग्लादेश में) में हुआ था। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में शिक्षा प्राप्त की। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक महत्वपूर्ण नेता थे और शुरू में नरमपंथी विचारों का समर्थन करते थे, लेकिन बाद में वे बाल गंगाधर तिलक और लाला लाजपत राय के साथ गरमपंथी गुट के प्रमुख सदस्य बने। उन्होंने पूर्ण स्वराज (पूर्ण स्वतंत्रता), स्वदेशी (भारतीय वस्तुओं का उपयोग), विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार और राष्ट्रीय शिक्षा के विचारों को बढ़ावा दिया। बिपिन चंद्र पाल की पुण्यतिथि 20 मई को मनाई जाती है। उनका निधन 20 मई, 1932 को कोलकत्ता में हुआ था। ऐसे में जब आज उनकी पुण्यतिथि मनाई जा रही है तो यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार।

Bipin Chandra Pal Quotes

Bipin Chandra Pal Quotes in Hindi

1. शिक्षा ही वह शस्त्र है जिससे हम अपनी गुलामी की बेड़ियों को तोड़ सकते हैं।

End of Feed