नानी के बताए इस देसी जुगाड़ से अपने बाल काले रखती हैं भारती सिंह, कभी नहीं लगाया हेयर कलर

Bharti Singh Home Remedy For Black Hair: घने काले लहराते बाल भला किसे नहीं पसंद। लेकिन अगर आप भी सफेद बालों से परेशान हैं तो भारती सिंह के घरेलू नुस्खे को आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। भारती कभी भी अपने बालों में बाजार के हेयर कलर नहीं लगाती हैं, सिर्फ नानी के बताए इस घरेलू उपाय ही करती हैं।

Bharti Singh Home Remedy For Black Hair: 40 साल की भारती सिंह के बाल भले ही सफेद हो रहे हों, लेकिन उन्हें जड़ से काला रखने के लिए कॉमेडियन कभी भी बाजार के हेयर कलर का इस्तेमाल नहीं करती हैं। जी हां, भारती ने खुद एक इंटरव्यू में बताया है कि वो कभी भी बालों पर आर्टिफिशियल और कैमिकल वाले हेयर डाई नहीं लगाती हैं। भारती के पास अपना ही घरेलू नुस्खा है, जिसे वो घर पर बनाती हैं और बालों पर लगाती हैं। इससे उनके बाल एकदम काले रहते हैं और बार-बार रंग भी नहीं लगाना पड़ता है।

Bharti Singh Home Remedy For Black Hair

नैचुरल हेयर डाई बनाने की सामग्री-

1. एलोवेरा

2. कॉफी

3. चाय पत्ती का पानी

4. अंडा

5. मेहंदी

नैचुरल हेयर डाई बनाने की विधि-

भारती सिंह के घरेलू नुस्खे को आजमाने के लिए आपको सबसे पहले आप एक काली कड़ाही लेनी है और उसमें मेहंदी, एलोवेरा, कॉफी, चाय पत्ती का पानी और अंडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है। बता दें कि भारती सिंह की बताई गई सामग्री में मात्रा के बारे में कोई बात नहीं है, इसलिए आप इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री को अपनी जरूरत अनुसार ले सकते हैं। इन सभी चीजों को मिलाकर बस एक रात के लिए भिगोकर रख देना है। आप देखेंगे कि अगले दिन मेहंदी काली हो गई है। आप इसे अपने बालों पर अच्छे से लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। लगभग एक घंटे बाद हेयर वॉश कर लें और फिर देखें कैसे भारती सिंह की तरह ही आपके एक-एक बाल काले हो जाते हैं।

End of Feed