Bhagat Singh Motivational Quotes in Hindi: हिंदुस्तान 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर कोई देशप्रेम के रंग में रंगा नजर आ रहा है। लेकिन भारत और भारत की आजादी की बात बिना भगत सिंह के जिक्र के कभी पूरी नहीं हो सकती। भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए 24 साल की छोटी सी उम्र में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। भगत सिंह ने आजाद हिंदुस्तान के साथ ही ऐसे देश की रूपरेखा तैयार कर रखी थी जो आने वाले समय में दुनिया का नेतृत्व करता। भगत सिंह का व्यक्तित्व समझना है तो उनके विचारों से समझा जा सकता है। उनके विचारों को पढ़ आज भी बड़े से बड़े बुद्धिजीवी हैरान हो जाते हैं कि इतनी छोटी उम्र में कोई इतना महान कैसे सोच सकता था। भगत सिंह के विचार आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का काम करते हैं। तो स्वतंत्रता दिवस के जश्न के माहौल में आइए पढ़ें भगत सिंह के प्रेरक विचार:
15 अगस्त के लिए भगत सिंह के कोट्स
Bhagat Singh Quotes on Freedom | Bhagat Singh ke Prerak Vichar | Bhagat Singh Quotes for Independence Day
1. जिंदा रहने की हसरत मेरी भी है, पर मैं कैद रहकर अपना जीवन नहीं बिताना चाहता।
2. इस कदर वाकिफ है मेरी कलम मेरे जज़्बातों से, अगर मैं इश्क़ लिखना भी चाहूँ तो इंकलाब लिखा जाता है।
3. मरकर भी मेरे दिल से वतन की उल्फत नहीं निकलेगी, मेरी मिट्टी से भी वतन की ही खुशबू आएगी।
4. जिंदगी तो अपने दम पर ही जी जाती है, दुसरों के कंधे पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।
5. राख का हर एक कण मेरी गर्मी से गतिमान है। मैं एक ऐसा पागल हूं जो जेल में भी आजाद है।
6. आपका जीवन तभी सफल हो सकता है जब आपका निश्चित लक्ष्य हो और आप उनके लिए पूरी तरह से समर्पित हो।
7. वे मुझे मार सकते हैं, लेकिन वे मेरे विचारों को नहीं मार सकते। वे मेरे शरीर को कुचल सकते हैं, लेकिन वे मेरी आत्मा को कुचलने में सक्षम नहीं होंगे।
8. अगर बेहरों को सुनाना है तो आवाज बहुत तेज होनी चाहिए।
9. मैं एक मानव हूँ और जो कुछ भी मानवता को प्रभावित करता है उससे मुझे मतलब है।
10. मेरे जीवन का केवल एक ही लक्ष्य है और वो है देश की आज़ादी. इसके अलावा कोई और लक्ष्य मुझे लुभा नहीं सकता।
भगत सिंह ने अपना पूरा जीवन भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया था। उनकी शहादत के बदौलत ही आजादी की चिंगारी ने आग बनकर पूरे ब्रिटिश शासन को जला डाला। उनके जोश से भरपूर विचार आज भी लोगों को जिंदादिली से भर देते हैं।
