Best Places to visit near Patna: बिहार को बुद्ध और महावीर की धरती कहा जाता है। बिहार की राजधानी पटना ऐतिहासिक दृष्टि से काफी अहम है। बिहार राज्य से ही गांधीजी ने अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। साथ ही भारत की स्वतंत्रता में भी बिहार ने एक अहम भूमिका निभाई थी। गंगा नदी के तट पर बसा ये शहर पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है। यहां पर हिंदुओं के अलावा सिख, जैन और बौद्ध धर्म के भी कई तीर्थस्थल है। जानिए बिहार में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन।
Patna Destination
राजधानी पटना के बाली रोड में स्थित बिहार संग्रहालय में आप अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। इस संग्रहालय में आपको मौर्य समाज, मुगल शासन से लिए ब्रिटिश राज से जुड़े कई ऐतिहासिक चीजों की प्रदर्शनी देख सकते हैं। साथ ही मगध साम्राज्य का किस तरह से उदय हुआ इसकी निशानी आप इस संग्राहलय में देख सकते हैं। बिहार संग्रहालय सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शाम पांच बीच तक खुला रहता है।
पटना साहिब
सिख के दसवें गुरु गुरु गोविंद गोविंद साहिब की जन्मस्थली पटना साहिब सिख धर्म के अनुयायियों के लिए एक अहम तीर्थस्थली है। सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर ने भी इस स्थान का दौरा किया था। पटना साहिब से लगभग तीन किलोमीटर दूर गुरु जी का बाग भी है। साथ ही गुरु तेग बहादुर की यादों से जुड़ा एक गुरुद्वारा भी है।
बड़ी पटन देवी मंदिर और गांधी संग्रहालय
बड़ी पटन देवी का मंदिर देवी सति से जुड़ा एक लोकप्रिय मंदिर है। ये मंदिर के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है। यहां देवी को समर्पित अन्य मंदिर भी मौजूद है। इसके अलावा आप महावीर मंदिर में भी दर्शन कर सकते हैं। यहां पर आपको अन्य देवी और देवताओं के भी मंदिर मिलेंगे। पटना के गांधी संग्रहालय में जाकर आप महात्मा गांधी की बिहार की राजनीतिक यात्राओं को देख सकते हैं।
बुद्ध स्मृति पार्क
बुद्ध स्मृति पार्क में 200 फीट ऊंचा करुणा स्तूप है। ये पटना के फेजर रोड पर स्थित है। इसे भगवान बुद्ध की 2554 जयंती पर बनाया गया है। पार्क चारों ओर से प्राकृतिक उद्यानों से घिरा हुआ है। इसके परिसर में एक ध्यान केंद्र है, जो नालंदा महाविहार शैली में बनाया गया है। यहां पर एक लाइब्रेरी और म्यूजियम भी है।
पत्थर की मस्जिद
गंगा नदी के तट पर पत्थर की मस्जिद को मुगल बादशाह जहांगीर के बेटे परवेज शाह ने 17वीं सदी में निर्माण करवाया था। वह बिहार के राज्यपाल भी रहे थे। इसके अलावा आप संजय गांधी जैविक उद्यान, सेंट मेरी चर्च जैसी जगह भी घूमने के लिए जा सकते हैं।
