लाइफस्टाइल

Monsoon Gifts For Wife: बरसात में पत्नी को गिफ्ट करें ये खास तोहफे, बारिश बन जाएगी और भी रोमांटिक

Unique Monsoon Gifts For Wife: इस मानसून अगर आप उन्हें समय, अपनापन और प्यार भरा कोई तोहफा देंगे, तो इस बरसात को वो कभी नहीं भुला पाएंगी।

Image

पत्नी के लिए बेस्ट मानसून गिफ्ट्स (Photo: iStock)

Best Monsoon Gifts For Wife: देश के कई हिस्सों में बरसात का मौसम चल रहा है। ये मौसम तन और मन दोनों को ताजगी से भिगो देता है। इसी मौसम में रोमांस भी जवान होता है। लगभग हर इंसान चाहता है कि उसका पार्टनर उसकी बरसात तो यादगार बना दे। तो क्यों ना इस मानसून आप अपनी पत्नी को कोई ऐसा तोहफा दें जो उन्हें स्पेशल फील कराए। यहां हम आपको कुछ ऐसे यूनिक गिफ्ट आइडियाज दे रहे हैं जिससे आप अपनी पत्नी के मानसून में मोहब्बत का रंग घोल सकते हैं:

स्टाइलिश रेनकोट या रेन पोंचो

अब रेनकोट बारिश से ही नहीं बचाते, फैशनेबल भी बनाते हैं। अपनी पत्नी के पसंद के रंग या डिजाइन का स्टाइलिश रेनकोट एक उपयोगी और प्यारा तोहफा हो सकता है।

खूबसूरत छाता

फ्लोरल प्रिंट, ट्रांसपेरेंट या ऑटोमैटिक फोल्डिंग छाता बारिश में काफी काम आता है। यह ऐसा गिफ्ट है जिसे आपकी पत्नी हर बार इस्तेमाल करते हुए आपको याद करेंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बरसात में गीले जूते जल्दी सुखाने के तरीके

वाटरप्रूफ हैंडबैग

बारिश में सबसे ज्यादा चिंता मोबाइल, पर्स और जरूरी सामान की होती है। अच्छा वाटरप्रूफ हैंडबैग या टोट बैग स्टाइल और सुविधा, दोनों का बेहतरीन मेल है।

एंटी-स्लिप सैंडल

बरसात में फिसलन बढ़ जाती है। ऐसे में आरामदायक और एंटी-स्लिप फुटवियर बेहद काम का गिफ्ट साबित हो सकता है। यह उनकी सुरक्षा का भी ख्याल रखेगा।

कॉफी या टी गिफ्ट बॉक्स

अगर आपकी पत्नी को चाय या कॉफी पसंद है, तो प्रीमियम टी या कॉफी हैम्पर उन्हें जरूर पसंद आएगा। साथ में एक खूबसूरत मग जोड़ दें, तो गिफ्ट और भी खास हो जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: बरसात में छिपकलियों से छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय

खुशबूदार कैंडल्स

बारिश के दौरान घर में हल्की-सी सुगंध और मोमबत्ती की रोशनी माहौल को बेहद सुकूनभरा बना देती है। लैवेंडर, वनीला या जैस्मिन फ्रेगरेंस वाली कैंडल्स अच्छा विकल्प हैं।

स्किन केयर हैम्पर

बारिश के मौसम में त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। मॉइश्चराइजर, फेस मास्क, लिप बाम और बॉडी लोशन वाला स्किन केयर सेट भी अच्छा गिफ्ट हो सकता है।

इंडोर प्लांट

अगर आपकी पत्नी को पौधों का शौक है, तो पीस लिली, स्नेक प्लांट या मनी प्लांट जैसे इंडोर प्लांट उन्हें जरूर पसंद आएंगे। ये घर की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं।

रोमांटिक बुक

बारिश और किताबों का साथ हमेशा खास होता है। उनकी पसंद के लेखक का उपन्यास या कविता संग्रह उन्हें यादगार अनुभव दे सकता है।

सरप्राइज रेन डेट

हर गिफ्ट की कीमत पैसों से नहीं होती। कभी-कभी एक लंबी ड्राइव, पसंदीदा कैफे में कॉफी, गरमा-गरम पकौड़े या घर की बालकनी में साथ बैठकर बारिश का आनंद लेना भी सबसे खूबसूरत तोहफा बन जाता है।

आपकी पत्नी की पसंद, जरूरत और आपके प्यार का एहसास ही किसी भी गिफ्ट को खास बनाता है। इस मानसून अगर आप उन्हें समय, अपनापन और ऊपर बताए गए कोई भी तोहफा देंगे, तो इस बरसात को वो कभी नहीं भुला पाएंगी।

Suneet Singh
सुनीत सिंह author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article