Gluten Free Flour: इन ग्लूटेन फ्री आटे से सेहत रहेगी दुरुस्त, जानें इसके कई फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 11:35 PM IST

Gluten Free Flour : भारत के कई राज्यों में गेहूं से तैयार रोटी का सेवन किया जाता है। गेहूं में मौजूद ग्लूटेन से कुछ लोगों को एलर्जी होती है। ऐसे में ग्लूटेन फ्री आटा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी ग्लूटेन फ्री आटों के बारे में-

KEY HIGHLIGHTS
  • मक्का का आटा ग्लूटेन फ्री होता है
  • ग्लूटेन फ्री आटा खाना है तो डाइट में शामिल करें जौ का आटा
  • ग्लूटेन फ्री आटा खाना है तो बनाएं सोया की रोटी

Gluten Free Flour : भारत के लगभग हर एक किचन में गेहूं से रोटियां बनती हैं। इसके अलावा गेहूं के आटे से कई अन्य तरह के डिशेज जैसे- पूड़ी, पराठे बनाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को गेहूं में मौजूद ग्लूटेन से एलर्जी होती है। ऐसे में ग्लूटेन एलर्जी से ग्रसित लोगों को गेहूं से तैयार रोटी खाने में समस्याएं होने लगती है। अगर आप भी गेहूं से तैयार रोटी का सेवन नहीं कर पा रहे हैं तो ग्लूटेन फ्री आटे का सेवन करें। गेहूं के अलावा कई अन्य साबुत अनाज हैं, जिससे आटा तैयार किया जाता है। आज हम आपको इस लेख में ग्लूटेन फ्री आटे के बारे में बताएंगे, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से-

gluten free flour.

बेस्ट ग्लूटेन फ्री आटा

गेहूं से है एलर्जी तो खाएं ये ग्लूटेन फ्री आटा

मकई का आटा

मकई यानि मक्का से तैयार आटे तैयार रोटी स्वाद में काफी जबरदस्त होती है। यह ग्लूटेन फ्री आटा होता है। साथ ही इसके सेवन से आपको कई तरह के लाभ हो सकते हैं। खासतौर पर सर्दियों में मक्के की रोटी खाना काफी लाभकारी माना जाता है। मकई के आटे में भरपूर रूप से जियाजैंथिन और ल्यूटिन होता है, जो आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

End of Feed