40 की उम्र के बाद जरूर पढ़नी चाहिए ये 6 किताबें, बदल जाएगा जीवन को देखने का नजरिया

Best Books to read at Forties: 40 की उम्र आत्ममंथन और नए सिरे से खुद को समझने का समय भी है। ये किताबें समय, रिश्तों, उद्देश्य, आत्मविश्वास और मानसिक शांति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहरी समझ देती हैं।

Best Books to read at Forties: 40 की उम्र जीवन का एक ऐसा पड़ाव होती है, जहां इंसान अकसर अपने करियर, रिश्तों, सपनों और भविष्य को नए सिरे से देखने लगता है। यह वह समय होता है जब प्राथमिकताएं बदलने लगती हैं और जीवन के अर्थ को लेकर कई सवाल मन में उठते हैं। ऐसे में कुछ किताबें न केवल नई सोच देती हैं, जीवन को अधिक संतुलित और सार्थक बनाने में भी मदद कर सकती हैं। यहां ऐसी ही छह किताबों के बारे में जानिए, जिन्हेंउम्र में 40 के पड़ाव को पार करने के बाद जरूर पढ़नी चाहिए:

Best Books to read in Forties

40 के पार हो गई है उम्र तो जरूर पढ़ें ये 5 किताबें (Photo: iStock)

1. फोर थाउजेंड वीक्स: टाइम मैनेजमेंट फॉर मॉर्टल्स – ओलिवर बर्कमैन

यह किताब समय प्रबंधन को बिल्कुल अलग नजरिए से देखने की प्रेरणा देती है। लेखक ओलिवर बर्कमैन बताते हैं कि इंसान का जीवन सीमित है और हम सबके पास लगभग चार हजार सप्ताह ही होते हैं। किताब यह समझाती है कि हर काम करने की कोशिश करने के बजाय उन चीजों पर ध्यान देना चाहिए जो वास्तव में मायने रखती हैं। 40 की उम्र के बाद यह किताब प्राथमिकताएं तय करने की नई समझ देती है।

End of Feed