रात भर सोने नहीं देंगी ये प्रेम कहानियां, ये हैं हिंदी साहित्य की 6 सबसे मशहूर रोमांटिक रचनाएं

World Hindi Day 2026: आज विश्व हिंदी दिवस (Vishwa Hindi Diwas) है। हिंदी दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी भाषा ने साहित्य की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। हर विषय पर हिंदी में हजारों साहित्य हैं। जब बात मोहब्बत की हो तो हिंदी साहित्य अपने शवाब पर नजर आती है।

Authored by: सुनीत सिंहUpdated Jan 10 2026, 09:01 IST
हिंदी की 6 अमर प्रेम कहानियां01 / 07

हिंदी की 6 अमर प्रेम कहानियां

हिंदी भाषा में एक से एक बेहतरीन प्रेम कहानियां लिखी गई हैं। आइए नजर डालते हैं हिंदी की उन अमर प्रेम कथाओं पर जिन्हें लोगों का सबसे ज्यादा प्यार मिला:

गुनाहों का देवता02 / 07

गुनाहों का देवता

धर्मवीर भारती की यह प्रेम कहानी अव्यक्त चाहत और अलौकिक इश्क़ का प्रतीक मानी जाती है। इस उपन्यास में प्रेम के उन रंगों को उकेरा गया है जो शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। (Photo: Amazon)

परिणीता03 / 07

परिणीता

शरद चंद्र चट्टोपाध्याय की यह किताब प्रेम के कई रूपों को सुंदर तरीके से दर्शाती है, और यह इतनी लोकप्रिय हुई कि कई भाषाओं में इसका अनुवाद भी हुआ। (Photo: Amazon)

निर्मला04 / 07

निर्मला

मुंशी प्रेमचंद का यह उपन्यास सामाजिक बंधनों, विवाह और प्रेम की जटिलताओं को मार्मिक ढंग से पेश करता है। (Photo: Amazon)

देवदास05 / 07

देवदास

मोहब्बत और तड़प का दर्दनाक चित्रण यह उपन्यास बनाता है। यह कहानी भारतीय साहित्य की सबसे मशहूर प्रेम त्रासदियों में से एक है।

​वाङ्चू ​06 / 07

​वाङ्चू ​

भीष्म साहनी की लिखी यह प्रेम कहानी है एक चीनी मुसाफिर और हिंदुस्तानी औरत के प्यार की दास्तान है। दोनों को एक दूसरे की भाषा नहीं आती। मोहब्बत की जुबां में बात होती है। लेकिन अंत में मोहब्बत का अंजाम कुछ और ही होता है।

आकाशदीप07 / 07

आकाशदीप

जयशंकर प्रसाद की लिखी इस प्रेम कहानी में प्रेमिका अपने प्रेमी को चाहती तो है लेकिन पैसों के प्रति उसका प्यार को परवान नहीं चढ़ने देता।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!