लाइफस्टाइल

काजू-बादाम या पीनट कौन सा Butter होता है सबसे बेस्ट, वेट लॉस में कौन सा नट बटर खाना चाहिए, किसकी कैलोरी सबसे कम है

टोस्ट से लेकर स्मूदी तक, नट बटर आजकल हेल्दी खाने का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन काजू, बादाम और पीनट बटर में से कौन ज्यादा पौष्टिक है? जानिए इनके स्वाद, पोषण और इस्तेमाल से जुड़ी जरूरी बातें।

Image

Types of Butter, Best Butter kaunsa hai

वेट लॉस के दौरान लोग अक्सर चीनी, तली-भुनी चीजों और जंक फूड से दूरी बना लेते हैं। लेकिन जब बात हेल्दी स्नैकिंग की आती है तो नट बटर एक इन दिनों काफी हाई डिमांड में हैं। बाजार में काजू बटर, बादाम बटर और पीनट बटर जैसे कई ऑप्शन्स उपलब्ध हैं। जिनमें से हर एक अपने पोषण और स्वाद के लिए जाना जाता है। हालांकि, वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि इनमें से कौन सा नट बटर सबसे बेहतर है और किसमें सबसे कम कैलोरी होती है।

दरअसल, सभी नट बटर में हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन उनकी कैलोरी और न्यूट्रिशन प्रोफाइल में थोड़ा अंतर होता है। यही अंतर तय करता है कि आपके फिटनेस गोल्स के लिए कौन सा विकल्प ज्यादा अच्छा रहेगा। अगर आप भी अपने डाइट प्लान में नट बटर शामिल करना चाहते हैं, तो पहले यह जानना जरूरी है कि काजू, बादाम और पीनट बटर में से वेट लॉस के लिए सबसे अच्छा विकल्प कौन-सा है।

पीनट बटर

पीनट बटर यानी मूंगफली से बना बटर सबसे ज्यादा खाया जाता है। इसका स्वाद हल्का नमकीन और नटी होता है। इसमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करा सकता है। यह आसानी से उपलब्ध और बाकी विकल्पों की तुलना में किफायती भी होता है।

बादाम बटर

बादाम बटर को कई लोग प्रीमियम विकल्प मानते हैं। इसमें विटामिन ई, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट अच्छी मात्रा में होते हैं। इसका स्वाद पीनट बटर की तुलना में थोड़ा हल्का और रिच होता है। अगर आप अपने खाने में पोषण बढ़ाना चाहते हैं तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है।

काजू बटर

काजू बटर का टेक्सचर बेहद स्मूद और क्रीमी होता है। इसका स्वाद हल्का मीठापन लिए होता है, इसलिए बच्चों से लेकर बड़ों तक इसे पसंद करते हैं। इसे ब्रेड, डिप्स और डेजर्ट्स में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कौन सा है बेस्ट

अगर आप ज्यादा प्रोटीन चाहते हैं तो पीनट बटर अच्छा है। विटामिन और मिनरल्स पर ध्यान है तो बादाम बटर बेहतर है। वहीं स्वाद और क्रीमी टेक्सचर पसंद है तो काजू बटर ज्यादा पसंद आएगा। काजू बटर में आमतौर पर सबसे कम कैलोरी होती है। हालांकि वेट लॉस के लिए पीनट बटर बेहतर माना जाता है, क्योंकि इसमें अधिक प्रोटीन होता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article