स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है पपीता, यहां जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 9, 2024, 09:50 AM IST

How to Make Papaya Face Pack: पपीता सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से स्किन प्रॉब्लम्स दूर होते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में पपीता कारगर है। यहां जानें पपाया पेस पैक इस्तेमाल करने का सही तरीका।

How to Make Papaya Face Pack: पपीता सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि पपीते का इस्तेमाल आप स्किन केयर के लिए भी कर सकते हैं। स्किन केयर में पपीते को शामिल कर आप ग्लोइंग और निखरी त्वचा पा सकती हैं। नियमित रूप से पपाया फेस पैक का इस्तेमाल करने से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं दूर होती है। ऐसे में सर्दियों में होने वाले स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए आप पपाया फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं पपाया फेस पैक बनाने का तरीका और चेहरे पर अप्लाई करने का क्या है सही तरीका।

How to Make Papaya Face Pack

कैसे बनाएं फेस पैक?

पपाया फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को अच्छी तरह मैश कर लें। अब इस मैश किए हुए पपीते में एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लें।

End of Feed