संतरे के छिलके के फायदे, Orange Peel For Face: संतरा खाकर या उसका जूस पीकर क्या आप भी छिलका फेंक देते हैं? तो जान लीजिए कि, संतरा खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है और फायदेमंद होता है। उतने ही फायदेमंद इसके छिलके भी होते हैं, तो इन्हें कचरा समझकर फेंकने की गलती न करें। खासतौर से संतरा के छिलके ग्लोइंग स्किन के लिए तो रामबाण हैं। स्किन एक्सपर्ट्स की माने तो संतरा के छिलकों में ऐसे गुण छिपे होते हैं। जो चेहरे की चमक बढ़ाने, मुंहासों को दूर भगाने और झुर्रियों को कम करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
क्या है फायदे -
संतरा के छिलके विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट, डाइ-लिमोनीन और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं।
नेचुरल ब्लीच
छिलके में मौजूद तत्व त्वचा के दाग-धब्बों, टैनिंग और पैचेस को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। इससे चेहरे पर दमकता हुआ निखार आता है।
मुंहासों की छुट्टी
संतरा के छिलकों में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण त्वचा के पोर्स में जमे बैक्टीरिया और गंदगी से लड़ते हैं। जिससे मुंहासे और ब्लैकहेड्स की समस्या में कमी आती है।
झुर्रियों में कमी
एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा पर उम्र बढ़ने के लक्षणों जैसे कि झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में सहायक होते हैं। ये त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं।
ऑयली स्किन
ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए तो संतरा के छिलके बहुत ही फायदेमंद साबित होते हैं। ये स्किन की एक्स्ट्रा चिकनाई को सोख लेते हैं और स्किन को तरोताजा बने रहने में मदद करते हैं।
आप आसानी से घर पर संतरा के छिलके का पाउडर स्क्रब, संतरा और दही मिलाकर फेस पैक या आप इसको टोनर के रूप में भी यूज कर सकते हैं।
