काले, लंबे और घने बालों की है ख्वाहिश, तो सरसों के तेल में इन 4 चीजों को मिलाकर करें मालिश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 28, 2023, 08:48 AM IST

हेयर फॉल की समस्या एक आम समस्या है। इन दिनों कई लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और प्रदूषण की वजह से भी हेयर फॉल की समस्या होती है। लेकिन बालों में तेल लगाने से हेयर फॉल की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ऑयलिंग करने से बाल काले, लंबे और घने होते हैं। हर किसी की ख्वाहिश होती है उसके बाल काले, घने और लंबे हो।

हेयर फॉल की समस्या एक आम समस्या है। इन दिनों कई लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और प्रदूषण की वजह से भी हेयर फॉल की समस्या होती है। लेकिन बालों में तेल लगाने से हेयर फॉल की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ऑयलिंग करने से बाल काले, लंबे और घने होते हैं। हर किसी की ख्वाहिश होती है उसके बाल काले, घने और लंबे हो। लेकिन तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बाद भी बालों से जुड़ी समस्याएं दूर नहीं होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की सरसों के तेल में कौन सी 3 चीजों को मिलाकर लगाने से बाल काले घने और लंबे होते हैं।

hair massage

सरसों के तेल में क्या मिलाकर लगाएं

  • काले घने और लंबे बालों के लिए आप बाल धोने के एक घंटे पहले सरसों के तेल को गुनगुना करके बालों में लगाएं। इससे बालों के रूखेपन से भी छुटकारा मिलेगा।
  • सरसों के तेल में करी पत्ता मिलाकर लगाने से भी बालों को काफी फायदा मिलता है। ये हेयर ग्रोथ में मददगार साबित होता है और इससे ग्रे हेयर भी कम होते हैं।
  • सरसों के तेल में अंडा और नींबू मिलाकर लगाने से बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस हेयर मास्क को बालों पर आधे घंटे लगाकर रखें और फिर धो लें।
  • वहीं आप मेथी को भी सरसों के तेल में मिलाकर लगा सकते हैं। इससे हेयर ग्रोथ में मदद मिलेगी।
  • सरसों के तेल में ओमेगा-6 फैटी एसिड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैट, विटामिन ई और मिनरल्स, जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

End of Feed