लाइफस्टाइल

Beauty Tips: दही खाने से स्किन पर दिखेगा कमाल, बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने का आसान और असरदार तरीका

Beauty Tips: दही को पोषण का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। लेकिन इसे नियमित खाने से स्किन मुलायम, साफ और नैचुरली ग्लोइंग नजर आती है। यहां देखें कैसे एक कटोरी दही आपकी ब्यूटी बढ़ा सकती है।

Image

दही की एक कटोरी कैसे बढ़ाएगी आपकी ब्यूटी

Beauty Tips: आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल, प्रदूषण और गलत खानपान का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर दिखाई देता है। कम उम्र में ही स्किन डल दिखने लगती है, झुर्रियां आने लगती हैं और ग्लो कहीं खो जाता है। ऐसे में अगर आप महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बजाय एक नैचुरल और असरदार उपाय तलाश रहे हैं, तो दही (curd) आपकी डेली डाइट का सबसे अच्छा हिस्सा बन सकती है।

दही सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला फूड नहीं बल्कि पोषण से भरपूर सुपरफूड है, जो शरीर को अंदर से हेल्दी बनाकर त्वचा पर भी सकारात्मक असर दिखाता है। नियमित रूप से दही खाने से स्किन साफ, मुलायम और जवां नजर आने लगती है।

पोषक तत्वों से भरपूर है दही

दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी12, पोटैशियम और प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर की इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं। जब शरीर अंदर से स्वस्थ रहता है, तो उसका असर सीधे त्वचा पर नजर आता है। रोजाना दही का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है, भूख सही लगती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। यह मुंह की दुर्गंध को कम करने, दांतों की सेहत सुधारने और ब्लड शुगर को संतुलित रखने में भी मददगार माना जाता है।

त्वचा को दे प्राकृतिक निखार

दही का नियमित सेवन शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। इससे त्वचा साफ होने लगती है और चेहरे पर नैचुरल ग्लो दिखाई देता है। जो लोग रोज दही खाते हैं उनकी स्किन ज्यादा फ्रेश और हेल्दी नजर आती है। यह त्वचा की रंगत सुधारने के साथ चेहरे को सॉफ्ट और चमकदार बनाने में भी सहायक होती है।

डेड स्किन सेल्स हटाकर बढ़ाए ग्लो

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड एक नैचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करके डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। जब मृत कोशिकाएं हटती हैं, तो नई स्किन सेल्स तेजी से बनती हैं और चेहरा ज्यादा साफ, स्मूद और ग्लोइंग दिखने लगता है।

स्किन को रखे मुलायम और हाइड्रेटेड

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की नमी कम होने लगती है, जिससे फाइन लाइंस और झुर्रियां नजर आने लगती हैं। दही में मौजूद पोषक तत्व त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से स्किन सॉफ्ट बनी रहती है और झाइयों, पिग्मेंटेशन व एजिंग के शुरुआती लक्षण धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।

मुंहासों और बैक्टीरिया से बचाव

दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को साफ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह पिंपल्स और एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है। जिन लोगों को बार-बार मुंहासों की समस्या होती है, उनके लिए दही का सेवन खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है।

डार्क स्पॉट और पिग्मेंटेशन में राहत

धूप, तनाव और हार्मोनल बदलाव की वजह से चेहरे पर डार्क स्पॉट और पिग्मेंटेशन की समस्या आम हो गई है। दही का सेवन करने के साथ इसे फेस पैक की तरह लगाने से भी त्वचा की रंगत में सुधार देखने को मिल सकता है। यह टैनिंग कम करने और स्किन टोन को समान बनाने में मदद करता है।

सनबर्न और स्किन एलर्जी में आराम

गर्मियों में सनबर्न, जलन और स्किन रेडनेस आम समस्या बन जाती है। ऐसे में दही का ठंडा प्रभाव त्वचा को तुरंत राहत देता है। दही का पेस्ट चेहरे पर लगाने से जलन, सूजन और एलर्जी जैसी परेशानियों में आराम मिल सकता है।

बेहतर पाचन से मिले हेल्दी स्किन

त्वचा की खूबसूरती का सीधा संबंध हमारे पाचन तंत्र से होता है। दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया आंतों को स्वस्थ रखते हैं और शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद करते हैं। जब पाचन सही रहता है, तो एक्ने, पिंपल्स और स्किन इंफेक्शन की समस्या भी कम होने लगती है।

इसलिए अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो रोजाना एक कटोरी दही को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article