लाइफस्टाइल

बढ़ती उम्र को देनी है मात तो डाइट में शामिल करें ये 5 कोलेजन रिच फूड्स, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो

Collagen Rich Superfoods: कोलेजन हमारे शरीर में एक जरूरी तत्व है, जिसका काम हमारी त्वचा की सेहत को बरकरार रखना होता है। यदि आपकी उम्र 25 से ज्यादा हो गई है तो आपको कुछ नेचुरल चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Image

कोलेजन बढ़ाने वाले फूड्स

Collagen Rich Superfoods: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा लंबे समय तक युवा, चमकदार और टाइट बनी रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 25 साल की उम्र के बाद शरीर में एक अहम प्रोटीन 'कोलेजन' धीरे-धीरे कम होने लगता है? यही कोलेजन हमारी त्वचा को मजबूती, लोच और निखार देता है। इसकी कमी के कारण झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीलापन दिखने लगता है। हालांकि अच्छी बात यह है कि सही खानपान और लाइफस्टाइल से आप इस प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 सुपरफूड्स जो आपकी स्किन को नैचुरली ग्लोइंग बना सकते हैं।

1. सिट्रस फ्रूट्स

संतरा, नींबू और मौसंबी जैसे सिट्रस फल विटामिन C से भरपूर होते हैं। यह विटामिन कोलेजन के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही, ये फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाकर उसे हेल्दी बनाए रखते हैं।

2. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, केल और मेथी जैसी हरी सब्जियाँ पोषक तत्वों का खजाना हैं। इनमें विटामिन K, आयरन और फोलेट मौजूद होते हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देकर कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं। नियमित सेवन से स्किन में नैचुरल ग्लो आता है।

3. बेरीज

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी जैसे फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये त्वचा को उम्र के असर से बचाते हैं और कोलेजन के टूटने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इनका नियमित सेवन स्किन को फ्रेश और यंग बनाए रखता है।

4. मेवे और बीज

अखरोट, बादाम, चिया सीड्स और अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखते हैं और उसकी इलास्टिसिटी बनाए रखते हैं। इसके अलावा, ये स्किन को ड्राईनेस और डैमेज से भी बचाते हैं।

5. टमाटर

टमाटर केवल सब्जी की रंगत को नहीं बढ़ाता है, बल्कि ये आपकी त्वचा की रंगत भी दुरुस्त करने का काम करता है। इसमें विटामिन-सी और लाइकोपीन होता है, जो एक स्ट्रॉग एंटीऑक्सीडेंट है। जो आपकी स्किन को डैमेज होने से बचाता है और कोलेजन बनने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे एक्सपर्ट की सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article