Baal Lambe Karne Ka Tarika: तेज पत्ता एक सुगंधित मसाला है, जिसके बिना किसी भी डिश का स्वाद अधुरा लगता है। इसका इस्तेमाल खाने में सुगंध बढ़ाने के लिए किया जाता है। सुगंध के अलावा तेज पत्ता आपकी हेल्थ और ब्यूटी से जुड़ी समस्याओं को अद्भुत तरीके से दूर करते हैं। हेयर प्रोडक्ट्स, अतिरिक्त तेल या प्रदूषण के कारण आपके स्कैल्प पर संक्रमण और डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। तेज पत्ता का मास्क आपके बालों के लिए टॉनिक की तरह काम करता है और डैंड्रफ और सिर की जुंओं का इलाज करता है। तेज पत्ता में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो स्कैल्प में संक्रमण और डैंड्रफ को रोकने में मदद करते हैं। पत्तियां विटामिन सी से भरपूर होती हैं और इनमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। आप बालों के लिए इसके अद्भुत फायदे पाने के लिए तेल में इसे मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ तेज पत्ता के इस्तेमाल हेयर रिंस के रूप में करके स्कैल्प को साफ और हेल्दी रख सकती हैं। तेज पत्ते बालों के झड़ने को भी रोक सकते हैं और बालों को गहराई से कंडीशन करके उसमें शाइन बढ़ाते हैं।
पूंछ जैसे बाल को कमर तक लंबा और घना करेगी ये आयुर्वेदिक बूटी, 7 दिन में दिखेगा फर्क
- Authored by: TNN लाइफस्टाइल डेस्क
- Updated Jan 13, 2024, 01:10 PM IST
Baal Lambe Karne Ka Tarika: क्या आप डैंड्रफ और उसके साथ ही हेयर फॉल का भी सामना कर रहे हैं? इससे छुटकारा पाने के लिए आप तेजपत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।
End of Feed
