Basant Panchami Rangoli designs (सरस्वती पूजा की रंगोली): सनातन धर्म में मां सरस्वती को विद्या, संगीत और कला की देवी माना जाता है। और उन्ही को समर्पित माघ शुक्ल की पंचमी तिथि पर बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां भगवती का पूजन करने से जीवन में बुद्धि, विवेक और मधुरता की बढ़ोतरी होती है। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी यनी आज मनाया जा रहा है। ऐसे में बसंत पंचमी पर पूजन के साथ साथ मां के नाम की रंगोली बनाना और पूजा के लिए घर सजाने का भी महत्व है। यहां देखें बसंत पंचमी स्पेशल रंगोली डिजाइन्स, सरस्वती पूजा की रंगोली, वसंत पंचमी के बेस्ट और आसानी से बनने वाले रंगोली डिजाइन्स।
Basant panchami rangoli designs saraswati puja rangoli images
सरस्वती पूजा की रंगोली डिजाइन्स, Easy Rangoli Designs for Basant Panchami Saraswati Puja
फूलों की ये रंगोली भी बसंत पंचमी के त्योहार पर आपके आंगन में खूब सुंदर लगेगी। आप ऐसे रंग बिरंगे असली फूल लाकर खास अंदाज में मां सरस्वती की प्रतिमा या मंदिर के द्वार के आगे ऐसा स्वास्तिक बना सकते हैं।
मां भगवती को समर्पित मोर और वीणा की ये रंगोली भी बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रही है। आप इस रंगोली के पास में माता रानी के छोटे छोटे पैर बनाकर उसपर बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी लिख सकते हैं।
चावल और फूलों से बनी ये खास रंगोली भी बसंत पंचमी पर आपके आंगन की शोभा बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
फूलों और पत्तियों की ये स्वास्तिक और फूल की रंगोली भी बढ़िया लग रही है। ऐसी रंगोली बिगिनर्स बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं, आप इस रंगोली को पीले रंग से खास सजाएंगे, तो बसंत पंचमी पर और अच्छा लगेगा।
असली फूलों और पत्तियों के साथ आप अपनी स्पेशल बसंत पंचमी की रंगोली में चूड़ी, चावल और बसंत पंचमी की प्रसाद का भी ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसी खास रंगोली बेशक ही मां सरस्वती तो उनके हर भक्त को खूब पसंद आएगी।
