Basant Panchami Rangoli Designs Easy, Latest, New (बसंत पंचमी के रंगोली डिजाइंस):: हर साल माघ शुक्ल की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी मनाई जाती है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, इस दिन बुद्धि और विवेक की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा आराधना करने से वाणी में मधुरता आती है और ज्ञान, बुद्धि और विवेक में बढ़ोतरी होती है। इस साल वसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा 14 फरवरी को मनाई जाएगी (Basant Panchami 2024 Date And Timing)। सरस्वती पूजा के दिन के लोग पीले वस्त्र धारण करते हैं और घरों को सजाते हैं। सरस्वती पूजा के मौके पर घर के आंगन में रंगोली भी बनाते हैं। ऐसे में आज हम आपको सरस्वती पूजा के कुछ रंगोली डिजाइन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आपने आंगन की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। यहां देखें सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी के लिए बेस्ट और आसानी से बनने वाले रंगोली डिजाइन्स।
बसंत पंचमी रंगोली डिजाइन (Basant Panchami Rangoli Design)
वीणा रंगोली डिजाइन
सरस्वती पूजा के मौके पर आप घरों को रंगोली से सजाने के लिए वीणा रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। इस डिजाइन को आप फूलों की मदद से भी बना सकते हैं।
यंत्र रंगोली डिजाइन
घर के आंगन की शोभा बढ़ाने के लिए आप मां सरस्वती के यंत्र की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। 2-3 रंगों से आप इस रंगोली डिजाइन को सजा सकते हैं।
डॉट रंगोली डिजाइन
डॉट-डॉट डिजाइन की रंगोली देखने में काफी खूबसूरत लगती है। इस रंगोली डिजाइन को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप रंगोली डिजाइन बनाकर बाउंड्री पर डॉट-डॉट डिजाइन बना सकते हैं।
इसके अलावा आप इस तरह मोर और स्वास्तिक से जुड़े रंगोली डिजाइंस भी बसंत पंचमी पर बना सकते हैं।
