Basant Panchami Decoration Ideas: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का त्योहार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस त्योहार को बड़े धूम धाम के साथ मनाया जाता है। हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 14 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन ज्ञान कला और वाणी की देवी मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। यह मान्यता है कि माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। इसलिए हर साल इस दिन मां सरस्वती की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है और साथ ही घरों को सजाते भी हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बसंत पंचमी घर को डेकोरेट करने का सोच रहे हैं तो आज हम आपको कुछ डेकोरेशन आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर को खूबसूरत तरीके से सजा सकते हैं।
पीले फूलों से सजाएं घर
घर को खूबसूरत बनाने के लिए आप घर के सभी वास और गुलदस्ते में पीले रंग के ट्यूलिप या रोज फूल रख सकते हैं। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इससे घर का हर कोना खिल उठेगा।
गेंदे के फूलों की तोरण यानि बंदनवार
घर को सजाने के लिए आप प पीले गेंदे के फूलों की तोरण यानि बंदनवार भी बना सकते हैं। इसे आप दरवाजे पर भी लटका सकते हैं। इससे घर में पॉजिटिविटी आती है।
लॉन को पीले फूलों से सजाएं
बसंत पंचमी के मौके पर आप घर की लॉन को पीले फूलों से भी सजा सकते हैं। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगेंगे। ऐसे सजाने से पर्दे लगाने की आपको जरूरत नहीं पड़ेगी।
पतंगों से सजाएं घर
बसंत पंचमी के मौके पर आप घर को पतंगों से भी सजा सकते हैं। ये देखने में काफी अट्रैक्टिव लगेंगे।
